केंद्र की भाजपा सरकार जनता के हित में लगातार कार्य कर रही है, इस आपदा के दौरान भी अनेक निर्णय लिए गए--राजेश साहू
केंद्र की भाजपा सरकार जनता के हित में लगातार कार्य कर रही है, इस आपदा के दौरान भी अनेक निर्णय लिए गए--राजेश साहू
गरियाबंद
भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने कहा कि केंद्र की भाजपा सरकार जनता के हित में लगातार कार्य कर रही है, इस आपदा के दौरान भी अनेक निर्णय लिए गए हैं, जिसका लाभ सीधे आम जनता को मिलना शुरू हो गया है। उन्होंने आम जनता के लिए फ्री वैक्सीन और मुफ्त अनाज देने के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा किए गए निर्णय का स्वागत करते हुए कहा कि यह ऐतिहासिक फैसला है। उनके नेतृत्व में देश आगे बढ़ रहा है, गांव गरीब और किसानों के लिए योजनाएं लागू की गई है। फ्री वैक्सीन और मुफ्त अनाज बांटने को लेकर आम जनता प्रसन्न है।
श्री साहू ने कहा कि कांग्रेस ने देश में 50 वर्षों तक राज किया, परंतु आम लोगों के हित में फैसले कभी नहीं लिए बल्कि हमेशा आश्वासन ही दिया। केंद्र की भाजपा सरकार सबका साथ सबका विकास के तर्ज पर काम कर रही है।
आरोप लगाया कि राज्य की कांग्रेस सरकार पूरी तरह से फेल हो गई है, जनता से किए वादे निभाने में यह सरकार असफल है, शराबबंदी का वादा किया गया था अब सरकार ही घर-घर शराब पहुंचा रही है, राज्य की कांग्रेस सरकार से आम जनता का मोहभंग हो गया है, कोरोना महामारी के दौरान भी स्वास्थ व्यवस्था करने में सरकार ने कोताही बरती है।
