**पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि में भाजपा पार्षदों ने किया वृक्षारोपण**
**पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी के पुण्यतिथि में भाजपा पार्षदों ने किया वृक्षारोपण**
आरंग
पंडित श्यामाप्रसाद मुख़र्जी के पुण्यतिथि को सेवा ही संकल्प अभियान के तहत अनुसूचित जाति वार्ड संत रविदास नगर में मनाया गया। पंडित श्यामाप्रसाद मुखर्जी जी के छायाचित्र में माल्यार्पण , उनके जीवन शैली तथा सिद्धान्तों पर प्रकाश डाला गया उसके बाद छायादार व फलदार वृक्ष लगाकर उसकी सेवा करने तथा मुखर्जी जी के सिद्धांतों में चलकर निरन्तर समाज सेवा कर अंतिम व्यक्ति तक सेवा पहुंचाने का संकल्प लिया ।
कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अनुसूचित जाति मोर्च सदय व वरिष्ठ पार्षद ध्रुवकुमार मिर्धा,पिछड़ावर्ग रायपुर जिला ग्रामीण के अध्यक्ष व वरिष्ठ पार्षद राजेश साहू, रायपुर ग्रामीण मंत्री व वरिष्ठ पार्षद सूरज लोधी,पार्षद शंकर जलछत्री, भाजपा मंडल मंत्री व पार्षद प्रतिनिधि नरेंद्र लोधी,छबिलो सोनवानी, गोवर्धन अजगरा, महेश मिर्धा,रामाधार जलछत्री आदि उपस्थित थे।
