डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सारखी में संगोष्ठी
डा श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर सारखी में संगोष्ठी
अभनपुर
भारतीय जनता पार्टी खोरपा मंडल अध्यक्ष पारस मणि साहू तत्वधान में सारखी में डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि सप्ताह के रूप में संगोष्ठी रखा गया। कार्यक्रम में प्रमुख वक्ता के रूप में पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने सभा को संबोधित करते हुए कहा डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी भारतीय जनसंघ के पुरोधा है जिन्होंने एक विधान, एक संविधान पर बल देते हुए कश्मीर से धारा 370 हटाकर पूरे भारत में एक कानून लागू करने के लिए अपना जीवन निछावर कर दिया। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के युगो युगो तक भारतीय जनता के दिलों में जिंदा रहेंगे। वह महान मानववाद थे।
श्री साहू ने पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी के आदर्शों का अनुकरण कर सशक्त और श्रेष्ठ भारत निर्माण में योगदान की अपील किया। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री नेहरू लाल साहू ने किया। साथ ही कोरोना काल में ग्राम सारखी एवं मंडल के सभी गांव के दिवंगत आत्माओं के लिए सर्वधर्म प्रार्थना सभा आयोजित किया गया। पंडित श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि के सप्ताह में आमा तलाब सारखी में वृक्षारोपण कर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित किया गया। पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू जी ने जनसंघ से अब तक हमारे साथ कदम से कदम मिलाकर संगठन को मजबूत करने वाले व्यक्ति श्री गोविंद साहू जी का शाल एवं श्रीफल से सम्मान किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से सरपंच ग्राम पंचायत सारखी नरेंद्र साहू ,उपसरपंच जानकी साहू,लच्छकुमार साहू, खेल राम साहू ,रामकुमार साहू, धनेश्वर सोनकर , राम कुमारसाहू, मनिष साहू, नरोत्तम साहू, बैसाखू राम साहू, अनिल साहू धन्नू पाल, रवि वर्मा ,लिकेश्वर रिगरी, ,दुष्यंत पटेल ,कल्पना साहू, निर्मला, रजवंती साहू सुमित्रा साहू, लालजी साहू, टीकम साहू ,गायत्री साहू, ललिता साहू, एवं ग्राम वासी उपस्थित रहे।



