*आरटीआई प्रकोष्ठ नें किया जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*आरटीआई प्रकोष्ठ नें किया जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम*

 *आरटीआई प्रकोष्ठ नें किया जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में वृक्षारोपण कार्यक्रम*




जितेंद्र महमल्ला /धमतरी


भाजपा नेताओं ने वृक्षारोपण अभियान के तहत वृक्षारोपण का कार्य किया। धमतरी जिले के ग्राम संबलपुर स्थित शासकीय स्कुल में भाजपा आरटीआई प्रकोष्ठ के जिलासंयोजक कृष्णकांत साहू ने भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शशिपवार के नेतृत्व में किया वृक्षारोपण का जिलास्तरीय कार्यक्रम। 

      इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष ठाकुर शशिपवार ने कहा है कि आगामी 24, 25 तथा 26 जून यानी लगभग एक सप्ताह तक पार्टी की प्रदेश इकाई सभी मंडलों में बूथस्तर पर व्यापक पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित कर रही है। श्री पवार ने एक बयान में कहा कि जिले के प्रत्येक मंडल में 250 पौधा लगाने का संकल्प लिया गया है। उन्होंने कहा कि इस प्रकार सभी 12 मंडलों को मिलाकर कुल 3000 पौधे लगेंगे। उन्होंने कहा कि पार्टी ने यह तय किया है कि अगले वर्ष इन तिथियों पर लगाये गए पौधों का जन्मदिन भी मनाया जाएगा।



    प्रकोष्ठ के जिला संयोजक कृष्णकांत साहू ने बताया कि पेड़ मनुष्य के लिए प्रकृति की अनुपम भेंट है। इन सबके लिए पर्यावरण का संतुलन होना अत्यंत आवश्यक है और संतुलन के लिए वृक्ष का होना अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने आगे कहा कि पर्यावरण को बचाने का एकमात्र रास्ता वृक्षारोपण ही है। इसलिए हम सभी को एक वृक्ष लगाकर इसका संरक्षण करना चाहिए।

    कार्यक्रम में हेमंत चंद्राकर मंडल अध्यक्ष भोथली, अरविंदर मुंडी जिला उपाध्यक्ष, ऋषभ देवांगन मंडल अध्यक्ष गंगरेल, रोहिताश मिश्रा किसान मोर्चा जिला महामंत्री, आनंद स्वरूप मंत्री भोथली मंडल, तारेन्द्र चंद्राकर किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष, राजेश चंद्राकर सरपंच ग्राम पंचायत संबलपुर, मूलचंद सिन्हा मीडिया प्रभारी कुरूद, कमलेश चंद्राकर आईटीसेल जिला सहसंयोजक, दीपक साहू पत्रकार, वंशखत्री भाजयुमों कुरुद मंडल मंत्री, हरिओम साहू किसान मोर्चा अध्यक्ष भोथली मंडल, दिनेश दुबे विधि विशेषज्ञ आरटीआई, सुरेंद्र चंद्राकर, चित्रसेन ठाकुर, टार्जन सोरी बंटी रामटेके एवं ग्रामवासी संबलपुर उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads