कोविड टीकाकरण अभियान के तहत टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

कोविड टीकाकरण अभियान के तहत टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण

कोविड टीकाकरण अभियान के तहत  टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण 



 अभनपुर,

केन्द्र सरकार द्वारा संचालित कोविड टीकाकरण अभियान के तहत नया रायपुर क्षेत्र के ग्राम पंचायत तूता में पंचायत भवन स्थित वैकल्पिक टीकाकरण केन्द्र का निरीक्षण भाजपा मंडल अध्यक्ष अनिल अग्रवाल व क्षेत्रीय जनपद सदस्य संतराम साहू द्वारा किया गया। उन्होंने स्वास्थ्य कर्मचारियों से टीकाकरण की अपडेट जानकारी भी प्राप्त किया तथा उपस्थित ग्रामवासियों से अपील करते हुए कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी जी ने कोविड नियंत्रण हेतु पूरे देश में फ्री वैक्सीन लगवाने की व्यवस्था की है, इसे अधिक से अधिक लोगों तक प्रचारित कर टीकाकरण हेतु प्रेरित करें। 



इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष ने स्वयं कोविशील्ड वैक्सीन का प्रथम डोज भी लगवाया।

इस दौरान उपसरपंच रामकृष्ण बैस, सरपंच प्रतिनिधि कोमल धृतलहरे, भाजयुमो जिला कार्यसमिति सदस्य हेमंत साहू व अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads