*नगर पंचायत आमदी में विधायक रंजना साहू ने सभी सम्माननीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ता साथियों के साथ वृक्षारोपण किया , छत्तीसगढ़ को हरा भरा और सुंदर बनाने के लिए प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जा रहा है वृक्षारोपण अभियान* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*नगर पंचायत आमदी में विधायक रंजना साहू ने सभी सम्माननीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ता साथियों के साथ वृक्षारोपण किया , छत्तीसगढ़ को हरा भरा और सुंदर बनाने के लिए प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जा रहा है वृक्षारोपण अभियान*

 *जीवन का आधार और धरती का श्रृंगार है वृक्ष : रंजना साहू*



 *नगर पंचायत आमदी में विधायक रंजना साहू ने सभी सम्माननीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ता साथियों के साथ वृक्षारोपण किया , छत्तीसगढ़ को हरा भरा और सुंदर बनाने के लिए प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा चलाया जा रहा है वृक्षारोपण अभियान*



जितेंद्र महमल्ला/धमतरी


भाजपा प्रदेश के आवाह्न पर आमदी मंडल के नगर पंचायत आमदी में विधायक रंजना साहू ने सभी सम्माननीय पदाधिकारियों, कार्यकर्ता साथियों के साथ वृक्षारोपण किया।  छत्तीसगढ़ को हरा भरा और सुंदर बनाने के लिए प्रदेश भर में भाजपा कार्यकर्ताओं द्वारा वृक्षारोपण अभियान चलाया जा रहा है |




 वृक्षारोपण करने के उपरांत विधायक रंजना साहू ने कहा कि जीवन का आधार और धरती का श्रृंगार वृक्ष हैं।जो हम सभी क़ो आज प्राणवायु दे रहे हैं, ऐसे परम उदार वृक्ष हैं। मानव जीवन को सुखी, समृद्ध व संतुलित बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण का विशेष महत्व है, मानव सभ्यता का उदय और इसका आरंभिक आश्रय ही प्रकृति अर्थात वन से ही हैं।  हमारे मानव जीवन में जो भी प्रकृति से हमें प्राप्त होता है उसे निरंतरता बनाए रखने के लिए वृक्षारोपण की अति आवश्यकता होती है। विधायक श्रीमती साहू ने आगे कहा कि कोरोना वैश्विक महामारी में आज जहां चारों ओर जीवन को बचाने के लिए ऑक्सीजन की आवश्यकता हुई थी,  ऐसा प्रतीत होता था कि उस समय हमने प्रकृति से जो छेड़छाड़ किए हैं उसी कारण से यह परिस्थिति निर्मित हुई थी, ऐसे में अब हमें सचेत होकर आने वाले भविष्य पर ऑक्सीजन की उपलब्धता के लिए दृढ़ संकल्प होकर पौधरोपण कर उसे वृक्ष बन जाने तक सुरक्षित करना होगा।

इस वृक्षारोपण कार्यक्रम में प्रमुख रूप से मंडल अध्यक्ष मुरारी यादव नगर पंचायत अध्यक्ष हेमंत माला, मंडल उपाध्यक्ष प्रीति कुंभकार महामंत्री अमन राव, नीलकंठ साहू, ज्योति साहू, सुशीला तिवारी, लोकेश्वरी साहू, लक्ष्मी पटेल, प्रेम साहू, सरिता यादव, पुष्कर यादव, किशोर कुंभकार, डोमार साहू, जितेंद्र पटेल, देवेश साहू, केशकुमार साहू उपस्थित हुए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads