पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने ग्राम मालगांव में एक ही परिवार के पांच महिलाओं की दर्दनाक सड़क हादसे में मृत हुए पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने ग्राम मालगांव में एक ही परिवार के पांच महिलाओं की दर्दनाक सड़क हादसे में मृत हुए पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की

 पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने ग्राम मालगांव में एक ही परिवार के पांच महिलाओं की दर्दनाक सड़क हादसे में मृत हुए पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की




गरियाबंद

 पूर्व कृषि मंत्री चंद्रशेखर साहू ने ग्राम मालगांव में एक ही परिवार के पांच महिलाओं की दर्दनाक सड़क हादसे में मृत हुए पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर अपनी शोक संवेदना व्यक्त की है। उन्होंने दुर्घटनाग्रस्त वाहन में सवार 12 वर्षीय संजना निषाद से चर्चा की। उनके साहस को लेकर कहा कि शासन-प्रशासन इस साहसिक बालिका का सम्मान करें। श्री साहू ने पीड़ित परिवारों को हर सम्भव मदद दिलाने का आश्वासन दिया है। मामले को लेकर उन्होंने कलेक्टर निलेश कुमार क्षीरसागर से दूरभाष से चर्चा करते हुए कहा कि गंभीर हादसा है, मानवीय दृष्टिकोण से पीड़ित परिवार को जल्द से जल्द राहत राशि स्वीकृत की जानी चाहिए।

ग्रामीणों ने श्री साहू से इस बात की शिकायत किया कि कांग्रेस के जनप्रतिनिधि इस दर्दनाक सड़क हादसा होने के बाद भी अपना स्वागत सत्कार कराने के लिए पटाखे तक फोड़ रहे हैं। इस पर श्री साहू का दो टूक कहना था कि स्वागत सत्कार से मालगांव के ग्रामीणों में आक्रोश व्याप्त है। कांग्रेस के जनप्रतिनिधियों द्वारा ऐसे मामले में उदासीन रवैया अपनाना समाज हित में ठीक नही है। 


-




-

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads