डायल 112 फिर बनी जननी एक्सप्रेस - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

डायल 112 फिर बनी जननी एक्सप्रेस

 डायल 112 फिर बनी जननी एक्सप्रेस



   सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

बैसे तो गर्भवती महिलाओं के लिए डायल 102 जननी एक्सप्रेस है लेकिन कभी कभी एक साथ अधिक केश होने की स्थिति में पुलिस की डायल 112 टाइगर सेवा भी गर्भवती महिलाओं को तत्काल हॉस्पिटल पहुचाने का काम कर रही है बीते एक सप्ताह में दूसरी बार बुधवार को डायल 112 उस समय फिर जननी एक्सप्रेस बन गई जब अस्पताल ले जाते समय एक बार फिर गर्भवती महिला ने वाहन में ही स्वस्थ्य बच्चे को जन्म दिया।



   जानकारी के मुताबिक बुधवार को धरसीवां पुलिस के डायल 112 टाइगर वन को सूचना मिली कि सिलतरा में गर्भवती महिला प्रसव पीड़ा में है सूचना मिलते ही डायल 112 कर्मी गणेश राम श्रेय व चालक गुलाम मुस्तफा वाहन लेकर सिलतरा पहुचे ओर तुरन्त गर्भवती महिला को वाहन में बिठाकर सिलतरा से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसीवां के लिए रवाना हुए लेकिन रास्ते मे ही गर्भवती महिला वाहन में ही डिलेवरी हो गई जच्चा बच्चा दोनो स्वस्थ्य हैं उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र धरसीवां तक छोड़ा I

प्रसव पीड़ा से पीड़ित महिला श्रीमती कामिनी बघेल पूर्ण स्वस्थ्य हैं इस तरह धरसीवां पुलिस की डायल 112 टाइगर वन एक सप्ताह के भीतर दूसरी बार जननी एक्सप्रेस बनी।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads