*बच्चों को पाठ्य-पुस्तक वितरित*
*बच्चों को पाठ्य-पुस्तक वितरित*
तेजस्वी यादव/छुरा
संकुल केन्द्र-मुढीपानी अंतर्गत विकास खंड के अंतिम छोर पर स्थित प्राथमिक शाला-कनफाड़-1 में संचालित मोहल्ला क्लास में उपस्थित बच्चों को कोविड गाईड लाईन का पालन करते हुए ग्राम पंचायत-मुढीपानी के सरपंच श्री भुवन लाल नेताम द्वारा पाठ्य-पुस्तक का वितरण किया गया।इस अवसर पर शाला प्रबंधन समिति के अध्यक्ष श्री किशुन लाल नेताम,शिक्षक श्री रीझे यादव, उपाध्यक्ष श्री गौरसिंग नेताम, सदस्य श्री जयराम मरकाम,लखन नेताम सहित अन्य ग्रामीण जन मौजूद थे।शेष बचे बच्चों को पाठ्य-पुस्तक का वितरण शाला के शिक्षक और अंशकालीन सफाई कर्मचारी द्वारा घर-घर जाकर किया गया। सरपंच द्वारा शाला में शिक्षक की कमी के विषय में चिंता जताते हुए उच्चाधिकारियों को अवगत कर समस्या का समाधान हेतु प्रयास करने का आश्वासन शाला प्रबंधन समिति को दिया गया।
