*15 जुलाई तक ग्रामों में भ्रमण कर दी जाएगी बीमा योजना की जानकारी* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*15 जुलाई तक ग्रामों में भ्रमण कर दी जाएगी बीमा योजना की जानकारी*

 *फसल बीमा प्रचार-प्रसार रथ को कलेक्टर ने हरी झण्डी दिखाकर किया रवाना।*



*15 जुलाई तक ग्रामों में भ्रमण कर दी जाएगी बीमा योजना की जानकारी*


जितेंद्र महमल्ला /धमतरी 


 प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिए जिले के ग्रामों में फसल बीमा रथ का भ्रमण कराया जाएगा। कलेक्टर श्री पीएस एल्मा ने आज सुबह 11.30 बजे उक्त रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस संबंध में बताया गया कि रथ के भ्रमण का उद्देश्य किसानों के मध्य फसल बीमा योजना का व्यापक प्रचार-प्रसार करना है जिससे प्राकृतिक आपदा, असामयिक वर्षा एवं ओलावृष्टि से फसलों को होने वाली क्षति की भरपाई की जा सके।



 कलेक्टर ने अपील करते हुए कहा है कि जिले के ऐसे किसान जिन्होंने अब तक इस योजना के तहत पंजीयन नहीं कराया है वे अनिवार्य रूप से पंजीयन करा लें, ताकि अधिकाधिक बीमा आवरण के दायरे में लाकर उन्हें योजना का लाभ दिलाया जा सके। उप संचालक कृषि ने बताया कि आजादी की 75वीं वर्षगांठ के अवसर पर आजादी का अमृत महोत्सव अभियान का आयोजन किया जा रहा है जिसके तहत 01 से सात जुलाई के बीच फसल बीमा योजना सप्ताह का आयोजन कर व्यापक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। साथ ही कृषकों की शंकाओं का समाधान करते हुए अधिकाधिक कृषकों को इसमें शामिल किया जाना है। उन्होंने बताया कि फसल बीमा प्रचार रथ जिले के विभिन्न सुदूर क्षेत्रों के ग्रामों में आगामी 15 जुलाई तक प्रचार-प्रसार किया जाएगा। इस अवसर पर सहायक संचालक कृषि श्री एलबी डहाके, ए.एस.ओ. श्री डीडी पनिका सहित विभाग के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads