किसानों की समस्याओं को लेकर 26 को भाजपा का विधानसभा स्तरीय जंगी धरना प्रदर्शन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

किसानों की समस्याओं को लेकर 26 को भाजपा का विधानसभा स्तरीय जंगी धरना प्रदर्शन

 किसानों की समस्याओं को लेकर 26 को भाजपा का विधानसभा स्तरीय जंगी धरना प्रदर्शन

 



गरियाबंद

भाजपा के कार्यकर्ता अब किसानों को समस्याओं को लेकर राज्य की कांग्रेस सरकार के खिलाफ सड़क की लड़ाई लड़ेंगे। 26 जुलाई को जिले में विधानसभा स्तर पर राजिम और देवभोग में धरना प्रदर्शन का आयोजन किया गया है। वर्तमान में व्याप्त खाद, बीज के संकट से किसान परेशान है। राज्य की कांग्रेस सरकार किसानों को खाद, बीज उपलब्ध नहीं करा पा रही है, वहीं जिले के अनेक क्षेत्रों में बिजली कटौती की जा रही है। इन मुद्दों को लेकर आयोजित धरना प्रदर्शन में भाजपा नेता एवं कार्यकर्ता मौजूद रहेंगे। 


भाजपा के प्रदेश मंत्री एवं जिला संगठन प्रभारी राकेश यादव ने जिले के कार्यकर्ताओं से विधानसभा स्तरीय धरना प्रदर्शन को सफल बनाने का आग्रह करते हुए कहा है कि किसानों के हित में राज्य की सरकार काम नही कर रही है। इसके विरोध में भाजपा के कार्यकर्ताओं को सड़क की लड़ाई लड़नी पड़ेगी। श्री यादव ने कहा कि गरियाबंद जिले के किसान खाद और बीज के लिए भटक रहे हैं, लेकिन राज्य की कांग्रेस सरकार को किसानों की चिंता नही है। जिले के अनेक क्षेत्रों में बिजली की कटौती की जा रही है। भाजपा सरकार के कार्यकाल में सरप्लस बिजली थी, लेकिन कांग्रेस व्यवस्था करने में ही नाकाम हो गई है। श्री यादव ने राजिम में प्रमुख कार्यकर्ताओं की बैठक लेकर विधानसभा स्तरीय प्रदर्शन के लिए भाजपा नेताओं को दायित्व सौंपा है। पूर्व सांसद चंदूलाल साहू पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय,भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू ने धरना प्रदर्शन के आंदोलन की रणनीति को लेकर चर्चा की।


विधानसभा स्तरीय इस धरना प्रदर्शन आंदोलन को सफल बनाने को लेकर मंडल स्तर पर भी भाजपा तैयारियों मे जुट गई हैं। इसके लिए प्रभारी भी तय किए गए हैं। जिसमें राजिम मंडल में पूर्व विधायक संतोष उपाध्याय व जिला कोषाध्यक्ष राहूल सेन, गरियाबंद मंडल में जिला महामंत्री अनिल चंद्राकर व नगर पालिका अध्यक्ष अब्दुल गफ्फार मेमन, छुरा मंडल में भाजपा जिला अध्यक्ष राजेश साहू, पांडुका मंडल में किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ प्रभारी संदीप शर्मा व प्रीतम सिन्हा, फिंगेश्वर मंडल में पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ श्वेता शर्मा व पूर्व भाजपा जिला अध्यक्ष रामकुमार साहू प्रभारी बनाए गए हैं।


इसके अलावा मैनपुर, देवभोग, गोहरापदर, झाखरपारा मंडलों में विधायक डमरूधर पुजारी, पूर्व संसदीय सचिव गोवर्धन मांझी, पूर्व जिला अध्यक्ष  भागीरथी मांझी जिला महामंत्री पुनीत राम सिन्हा, जिला उपाध्यक्ष कुंजबिहारी बेहरा, जनपद अध्यक्ष नेहा सिंघल को बैठक लेने के अलावा देवभोग के धरना प्रदर्शन की जवाबदारी सौंपी गई है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads