*साक्षरता मोहल्ला कक्षा का शुभारम्भ,हर लोग पढ़े और अपने गाँव को सुशिक्षित बनाए-डोमेश्वरी वर्मा* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*साक्षरता मोहल्ला कक्षा का शुभारम्भ,हर लोग पढ़े और अपने गाँव को सुशिक्षित बनाए-डोमेश्वरी वर्मा*

 *साक्षरता मोहल्ला कक्षा का शुभारम्भ,हर लोग पढ़े और अपने गाँव को सुशिक्षित बनाए-डोमेश्वरी वर्मा*



   सुरेन्द्र जैन/धरसीवां


 केंद्र प्रवर्तित योजना “पढना लिखना अभियान “ अंतर्गत चिन्हांकित ग्राम पंचायतों व नगरीय निकायों में साक्षरता मोहल्ला कक्षा का सञ्चालन किया जा रहा है | इस के तहत ग्राम पंचायत में चिन्हांकित स्वयंसेवी शिक्षकों के द्वारा मोहल्ला स्तर पर शिक्षार्थियों को आँखर झांपी का अध्ययन-अध्यापन कराया जायेगा | इसी क्रम में विकासखंड साक्षरता मिशन प्राधिकरण धरसींवा के द्वारा ग्राम पंचायत जरौदा,मटिया व दोंदेखुर्द में साक्षरता मोहल्ला कक्षा का शुभारम्भ कराया गया |   

                कार्य्रकम में जिला पंचायत अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा , जनपद पंचायत अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती,जनपद पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा , जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष उधो राम वर्मा , सरपंच शेखर ध्रुव, खोमिन वर्मा व अनंता एम्मी रेड्डी , जिला कांग्रेस कमेटी के महामंत्री कमल भारती ने साक्षरता मोहल्ला कक्षा का शुभारंभ किया | 

                   कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जिला पंचायत रायपुर के अध्यक्ष डोमेश्वरी वर्मा ने कहा कि आज के समय में पढाई का महत्व है , जिसे समझ के हमें साक्षर होना बहुत जरुरी है | आज महिला साक्षरता दर पुरुषों की अपेक्षा काफी कम है | हर सर्वे में महिलाओं का नाम ज्यादा आया है | इस कार्यक्रम के माध्यम से अपनी साक्षरता दर को बढ़ा सकते है | पढना लोखना अभियान के माध्यम से गाँव के मोहल्ला,पारा में कक्षा का आयोजन होगा | जहा पर शत-प्रतिशत अपनी उपस्थिति देकर कार्यक्रम को सफल बनाने में अपना सहयोग प्रदान करे और जिले को साक्षरता दर में आगे लेकर आगे आए | 

                  उदबोधान के अगली कड़ी में जनपद पंचायत धरसींवा के अध्यक्ष उत्तरा कमल भारती ने कहा कि दोंदेखुर्द मेरा गाँव है और मै चाहती हु कि मेरे गाँव की सभी लोग पढ़ कर साक्षर बने | खासकर मेरी महिला बहने जो किसी कारण से पढ़ लिख नही पाई है | उनको शासन की ओर से एक सुनहरा मौका मिला है | वे इस अवसर का लाभ जरुर ले | प्रौढ़ उम्र में भी पढने लिखने में कोई संकोच न करे | यदि महिला पढ़ लेती है तो वह अपने बच्चों को पढाई लिखाई में मदद कर सकती है | साथ ही अपने आप को आत्म निर्भर बनाने के लिए कौशल विकास कार्यक्रम में सहभागी होकर स्वालंबन की ओर एक कदम भी बढ़ा रही है , जो ख़ुशी की बात है |

           कार्यक्रम में अपने विचार रखते हुए जनपद पंचायत उपाध्यक्ष चंद्रकांत वर्मा ने कहा कि इस अभियान के माध्यम से हम अपने गाँव को साक्षर बनाने का प्रयास करे | पूर्व में भी विकासखंड धरसीवा के द्वारा साक्षर भारत कार्यक्रम में बेहतर कार्य किया गया | विकासखंड के 2 पंचायतो गिरौद व टेमरी को राष्ट्रीय साक्षरता पुरस्कार से नवाजा जा चूका है | विकासखंड धरसींवा व ग्राम पंचायत सारागांव को राज्य स्तरीय पुरस्कार मिल चूका है |  इस कार्यक्रम के माध्यम से हम पुन: बेहतर प्रयास करे ताकि राज्य व राष्ट्रीय स्तर पर अपने गाँव व विकासखंड का नाम रौशन हो सके | इस कार्य को जनपद के माध्यम से पूरा सहयोग प्रदान किया जायेगा | 

               जिला कांग्रेस कमेटी रायपुर के अध्यक्ष उधोराम वर्मा ने शिक्षार्थियों व स्वयंसेवी शिक्षको को अपना शुभकामना प्रेषित करते हुए कहा कि शिक्षा आज समाज के विकास के लिए बहुत ही जरुरी है | लोग जाने अनजाने तरह तरह के धोखाधड़ी के शिकार हो रहे है , उनके पीछे कारण अशिक्षा ही है | मै उन स्वयंसेवी शिक्षको साथियों के हौसले की दाद देता हो जो इस कार्यक्रम के माध्यम से जुड़ कर असाक्षर शिक्षार्थियों को निशुल्क ज्ञान दे रहे है | हम सब को मिलकर संयुक्त रूप से प्रयास करना होगा तभी हमारा गाँव,समाज शिक्षित हो पायेगा | 

                   कार्यक्रम में जिला परियोजना अधिकारी डॉ. कामिनी बावनकर, सहायक विकासखंड शिक्षा अधिकारी रवि शर्मा , नोडल अधिकारी लोकेश कुमार वर्मा, चन्द्रिका प्रसाद वर्मा , करारोपण अधिकारी , सचिव देव कुमार यादव, शिक्षक समर अब्बासी, नागेशवरी वर्मा, लखन लाल वर्मा , नीलिमा वर्मा सहित बड़ी संख्या में शिक्षार्थी व अन्य लोग सम्मिलित हुए |

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads