*अवैध देसी मदीरा शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तारी,आरोपी के क़ब्जे से 95 पौवा जप्ती,थाना मगरलोड पुलिस की कार्यवाही* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*अवैध देसी मदीरा शराब परिवहन करते एक आरोपी गिरफ्तारी,आरोपी के क़ब्जे से 95 पौवा जप्ती,थाना मगरलोड पुलिस की कार्यवाही*

 *अवैध देसी मदीरा  शराब परिवहन   करते एक आरोपी गिरफ्तारी,आरोपी के क़ब्जे से 95 पौवा  जप्ती,थाना मगरलोड पुलिस की कार्यवाही*




राजेंद्र साहू/मगरलोड



मगरलोड। शुक्रवार को थाना प्रभारी मगरलोड  प्रणाली वैद्य को मुखबिर से सूचना मिली कि एक व्यक्ति अवैध रूप से शराब लेकर बोरसी से भोथा की ओर काले रंग की मोटरसाइकिल में जा रहा है।तत्काल उक्त सूचना की तस्दीक कर वैधानिक कार्यवाही हेतु स्टाफ को रवाना किए। 

मगरलोड पुलिस स्टाफ द्वारा मुखबिर के बताए अनुसार ग्राम भोथा-दोनर मार्ग पुल के पास घेराबंदी किया गया। एक व्यक्ति काले रंग की मोटरसाइकिल में सफेद बोरी रखकर आते दिखाई दिया। जिसे रोककर नाम पता पूछते हुए विधिवत तलाशी ली गई।   शिवकुमार साहू पिता द्विज राम  ग्राम  दरगहन ,थाना केरेगांव जिला धमतरी  की तलाशी लेने पर सफेद रंग की बोरी के अंदर दो कार्टून में 95 नग पौव्वा देसी मदिरा मसाला रखे मिला। 

उक्त अवैध शराब को विधिवत जप्त कर आरोपी का विरूद्ध  34(2) आबकारी एक्ट  कार्यवाही कर रिमांड पर भेज दिया गया । मामले में आरोपी द्वारा अवैध रूप से शराब परिवहन हेतु प्रयुक्त काले रंग की पुरानी मोटरसाइकिल क्रमांक CG 05 AE 5086 को भी जप्त किया गया है।

उक्त कार्यवाही थाना प्रभारी मगरलोड प्रणाली वैद्य ,प्रधान आरक्षक खिनेश साहू,आरक्षक हरिशंकर डहरिया ,चन्द्रहास मनहरे शामिल रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads