*मोबाइल चीप के प्राइवेट फोटो विडियो को वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेलिंग *पिडित परेशान होकर पहुँचा थाना, पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर किया गिरफ्तार - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*मोबाइल चीप के प्राइवेट फोटो विडियो को वायरल करने की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेलिंग *पिडित परेशान होकर पहुँचा थाना, पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर किया गिरफ्तार

 *व्यवसायी को ब्लैकमेलिंग करने वाला आरोपी  सलाखो में*



*मोबाइल चीप के प्राइवेट फोटो विडियो को वायरल करने  की धमकी देकर कर रहा था ब्लैकमेलिंग 



*पिडित परेशान होकर पहुँचा थाना, पुलिस ने आरोपी को घेराबंदी कर किया गिरफ्तार 

*आरोपी देवभोग ब्लाक के मगररोडा का 

गरियाबंद

*-देवभोग के मोबाइल व्यवसायी को लगातार ब्लैकमेलिंग करने वाला मगरगोडा के आरोपी को देवभोग पुलिस ने पिडित के शिकायत के बाद घेराबंदी कर गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है। व्यवसायी के मिसिंग मोबाइल चीप के प्राइवेट फोटो विडियो को सोशल मीडिया पर वायरल करने की धमकी देकर पिछले कई दिनो से आरोपी दुर्गेश कश्यप बीस हजार की माँग कर रहा था पाँच हजार गूगल पे से ट्रांसफ़र करने के बाद भी आरोपी व्यवसायी महेश्वर सिंहा को लगातार ब्लैकमेलिंग करता रहा। परेशान व्यवसायी

ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराया। देवभोग थाना प्रभारी ने आरोपी से पिडित व्यवसायी का बात कराकर दबोचने की योजना बना ली आरोपी के बताये ठिकाने पूर पुलिस की टीम पहले से मौजूद थे और पुलिस के फैलाये जाल में आरोपी फँस गया। 

थाना प्रभारी हर्षवर्धन सिंह बैस ने बताया आरोपी पिडित व्यवसायी को अलग अलग मोबाइल नम्बर से वाटसाप मैसेज और काल कर पैसे की माँग कर रहा था मानसिक रूप से परेशान व्यवसायी ने आरोपी के यूनियन बैंक खाते पर 5 हजार डलवाया    था आरोपी बाकि के 15 हजार के लिये बार बार परेशान कर रहा था। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने धारा 384,आई टी एकक 67 ए के तहत मामला दर्ज कर न्यायलय में पेशकर न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads