BIG NEWS : विधायक बृहस्पति सिंह का सनसनीखेज आरोप, मंत्री टीएस सिंहदेव को बताया हमले का जिम्मेदार, बताई यह वजह, देखें वीडियो - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

BIG NEWS : विधायक बृहस्पति सिंह का सनसनीखेज आरोप, मंत्री टीएस सिंहदेव को बताया हमले का जिम्मेदार, बताई यह वजह, देखें वीडियो

 BIG NEWS : विधायक बृहस्पति सिंह का सनसनीखेज आरोप, मंत्री टीएस सिंहदेव को बताया हमले का जिम्मेदार, बताई यह वजह, देखें वीडियो





सरगुजा में रामानुजगंज से कांग्रेस विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर शनिवार देर रात हमला हो गया। विधायक का काफिला बंगाली चौक, संजय पार्क से गुजर रहा था तभी विधायक की गाड़ी के ठीक पीछे चल रही है कार को कुछ युवकों ने रोका। गाड़ी में तोड़फोड़ की। इससे कार की विंडशील्ड टूट गई, ड्राइवर और गाड़ी में मौजूद विधायक के सुरक्षाकर्मियों से बदसलूकी और मारपीट की। पुलिस ने इस मामले में कुछ युवकों को हिरासत में लिया है उनसे पूछताछ जारी है।


शनिवार रात लगभग 12:00 बजे के आसपास विधायक बृहस्पति सिंह के काफिले पर हमले की खबर ने पुलिस महकमे के होश उड़ा दिए। जानकारी मिलते ही जिले के एसपी अमित कांबले मौके पर पहुंचे विधायक ने दिखाया कि उनके काफिले में चल रही गाड़ी के शीशे तोड़ दिए गए हैं। पत्थर से हमला किया गया है और उनके साथ चल रहे सुरक्षाकर्मियों और कुछ कर्मचारियों के साथ मारपीट की गई है। एसपी ने भी मामले को गंभीरता से लेते हुए,कार्रवाई करने के निर्देश दिए । कोतवाली थाने जाकर रात के वक्त ही विधायक ने FIR दर्ज करवाई।



 

इस घटना में मुख्य आरोपी सचिन सिंहदेव है। इसके साथ धन्नो उरांव और संदीप रजक नाम के युवक भी शामिल थे। इन्होंने ही विधायक की काफिले की गाड़ी को रोका और मारपीट की। अब तक हुई जांच में सामने आए तथ्यों के मुताबिक व विधायक की कार ने इन युवकों को ओवरटेक किया था जिसकी वजह से गाड़ी रोक कर मारपीट की गई। सचिन सिंहदेव छत्तीसगढ़ के स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंह देव का रिश्तेदार है। अब इस पूरे प्रकरण में यह चर्चा भी जोरों पर है कि विधायक बृहस्पति सिंह को मंत्री टीएस सिंह देव का गुट पसंद नहीं करता, इसीलिए यह घटना हुई।


खुद विधायक बृहस्पति भी यही बातें कह रहे हैं और टीएसी देव पर आरोप लगा रहे हैं

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads