भाजपा मंडल नवापारा ने नगरपालिका परिषद गोबरा नवापारा के सीएमओ राजेंद्र पात्रे के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

भाजपा मंडल नवापारा ने नगरपालिका परिषद गोबरा नवापारा के सीएमओ राजेंद्र पात्रे के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने एसडीएम के नाम नायब तहसीलदार को सौंपा ज्ञापन

 भाजपा मंडल नवापारा ने नगरपालिका परिषद गोबरा नवापारा के सीएमओ राजेंद्र पात्रे  के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने एसडीएम के नाम  नायब तहसीलदार को   सौंपा ज्ञापन




नवापारा नगर

: भाजपा मंडल नवापारा ने नगरपालिका परिषद गोबरा नवापारा के सीएमओ के विरुद्ध एफआईआर दर्ज कराने एसडीएम के नाम आज नायब तहसीलदार को एक ज्ञापन सौंपा है . ज्ञापन के संबंध में भाजपा मंडल अध्यक्ष उमेश यादव ने बताया कि नगर के कांजी हाउस में बंद लगभग 100 गौमाताओं को आज 29 जुलाई की सुबह नगरपालिका के 8 कर्मचारी हांकते हुए राजिम से आगे ले जा रहे थे ।



 राजिम तहसील कार्यालय के पास राजिम क्षेत्र के हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने गौतस्करी की आशंका पर जब गौमाताओं और कर्मचारियों को रोककर पूछताछ की तो कर्मचारियों द्वारा बताया गया कि सीएमओ राजेंद्र पात्रे के आदेश पर वे गौमाताओं को जंगल में छोड़ने जा रहे हैं . इसके बाद हिन्दू संगठनों के कार्यकर्ताओं ने इसे अमानवीयता बताते हुए कर्मचारियों को गौमाताओं को वापिस गोबरा नवापारा ले जाने की बात कही और खुद पालिका के कर्मचारियों के पीछे-पीछे चलते हुए गौमाताओं को वापिस गोबरा नवापारा के कांजी हाउस लाये . श्री यादव ने आगे बताया कि बेजुबान गौमाताओं को भूखे मारने के उद्देश्य से बिना किसी को सूचना दिए चुपचाप जंगल में छोड़ने के लिए सीएमओ द्वारा भिजवाया जा रहा था, जो गौधन हत्या के प्रयास के बराबर है . लिहाजा आज दोपहर को गोबरा नवापारा तहसील में नायब तहसीलदार लखेश्वर किरण को एसडीएम अभनपुर के नाम ज्ञापन सौंपकर मामले में सीएमओ राजेंद्र पात्रे के विरुद्ध गौधन हत्या के प्रयास का एफआईआर दर्ज करवाने की मांग की गई है . वहीँ भाजयूमो के प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन ने कहा कि रोका-छेका योजना को छत्तीसगढ़ की भूपेश सरकार अपनी मॉडल योजना बताते हुए खुद को छत्तीसगढ़िया किसानों की सरकार निरुपित करती है, लेकिन हकीकत में स्थिति इसके उलट है . भाजपा सरकार में प्रदेश के किसानों का जितना ध्यान रखा गया, उतना ही कांग्रेस की इस सरकार में किसानों को प्रताड़ित किया जा रहा है . रोका-छेका में खुले में घूमने वाली गौमाताओं को गौठानों में रखकर उन्हें दाना-पानी उपलब्ध करवाया जाना है, लेकिन बड़े दुर्भाग्य की बात है उल्टे गौमाताओं को मारने का पूरी निर्भीकता से इस प्रकार दुस्साहस किया जा रहा है . यह बड़े शर्म की बात है .सरकार की महत्चपूर्ण योजना नरूवा,गरुवा,घुरूवा,बाड़ी आज दम तोड़ती हुई नजर आ रही हैं जो कि कांग्रेस सरकार की विफलताओ को दर्शाता है।

ज्ञापन सौंपने के दौरान मंडल अध्यक्ष उमेश यादव, भाजयुमो प्रदेश विशेष आमंत्रित सदस्य किशोर देवांगन ,वरिष्ठ पार्षद बॉबी चांवला, मंडल मंत्री  रूपेंद्र चंद्राकर, भाजयुमो मीडिया प्रभारी ईश्वरी देवांगन, वीरेन्द्र साहू ,मुकेश निषाद आदि भी उपस्थित थे ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads