राज्य में भाजपा सरकार 15 वर्षो तक रही लेकिन किसानो को खाद की कमी नहीं होने दी-- मुरली सिन्हा
राज्य में भाजपा सरकार 15 वर्षो तक रही लेकिन किसानो को खाद की कमी नहीं होने दी-- मुरली सिन्हा
राजेन्द्र साहू/मगरलोड
भाजयुमो मंत्री मुरली सिन्हा ने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनने के बाद किसान अपने आप को ठगा महसूस कर रहे है।खेती किसानी के दिन में जरूरत पड़ने पर किसान को खाद बीज नहीं मिल रहा है ।ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली की समस्या लगातार बनी हुई है जो किसानों के लिए चिंता का विषय है इससे पहले छत्तीसगढ़ में भाजपा की 15 वर्षों तक सरकार रही पर किसानों को कभी भी खाद यूरिया की कमी नहीं आई जबसे प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनी तब से कुछ ना कुछ समस्या आए दिन आती रहती है ।जो वर्तमान समस्या है खाद बीज और ग्रामीण क्षेत्र में बिजली की समस्या वह बहुत बड़ी समस्या है। प्रदेश की सरकार किसान विरोधी है। बड़े-बड़े वादे करके सत्ता पर काबिज हुई पर किसानों के हित के लिए किए वादे को यह सरकार भूल चुकी है ।प्रदेश सरकार को तत्काल खाद बीज और बिजली की समस्या से आम जनता को राहत दिलाना चाहिए जिससे किसान निश्चिंत होकर अपनी खेती किसानी कर सकें अगर खाद बीज की समस्या और बिजली की समस्या को सरकार उपलब्ध कराने में असफल हो रही है ।तो प्रदेश के मुख्या को अपने पद से तुरंत इस्तीफा दे देना चाहिए ऐसी सरकार को अपने पद पर बने रहने का कोई हक नहीं है जो किसानों की मदद ना कर सके।
