*प्रथम विश्व ग्लोबल कल्चरल जंबूरी श्रीलंका में दीपक ध्रुवंशी ने भाग लिया*
*प्रथम विश्व ग्लोबल कल्चरल जंबूरी श्रीलंका में दीपक ध्रुवंशी ने भाग लिया*
अभनपुर
विश्व एकता भाईचारा सेवा भाव व अनुशासन की प्रतीक स्काउट एवं गाइड संस्था की प्रथम तीन दिवसीय ग्लोबल कल्चरल स्काउट गाइड जंबूरी श्रीलंका में आयोजित की गई । इसमें भारत स्काउट गाइड छत्तीसगढ़ जिला संघ रायपुर के अभनपुर विकासखंड सचिव दीपक ध्रुवंशी ने भी शिरकत की इस संबंध में उन्हें ऑनलाइन प्रमाण पत्र भी दिया गया । दीपक ध्रुवंशी ने बताया कि जंबूरी वर्चुअल तरीके से किया गया जिसमें विभिन्न गतिविधियां जैसे ओपनिंग सेरिमनी, कैंप फायर टॉक शो, टैलेंट शो, फोक डांस, सिंगिंग, टॉक शो इत्यादि विभिन्न गतिविधियां कराई गई । इस वर्चुअल जंबूरी में लगभग 213 देश के 20 हजार से अधिक स्काउट गाइड, स्काउटर गाइडर, ने भाग लिया जिसमें सभी देशों के प्रतिभागी ने अपना हुनर दिखाया ।
इस उपलब्धि हेतु पूरा जिला संघ रायपुर अपने आपको गौरवान्वित महसूस कर रहा है आदरणीय श्री सुरेश शुक्ला जी जिला मुख्य आयुक्त रायपुर एवं श्री अशोक नारायण बंजारा जी जिला शिक्षा अधिकारी रायपुर, जिला अध्यक्ष श्री जी स्वामी जी, विकासखंड शिक्षा अधिकारी श्री मिंज जी, जिला सचिव श्री मृत्युंजय शुक्ला जी, मनोज वर्मा जिला संगठन आयुक्त, पीएलसी प्रमुख हेमंत साहू एवं जिला संघ के समस्त पदाधिकारियों ने बधाई एवं शुभकामनाएं संदेश दी।
