राज्यपाल अनसुइया तस्वीरें देखकर हुई प्रभावित, चित्रकार की प्रशंसा
राज्यपाल अनसुइया तस्वीरें देखकर हुई प्रभावित, चित्रकार की प्रशंसा
अभनपुर
छ्ग के प्रख्यात सेंड आर्टिस्ट हेमचंद साहू ने हाल ही में पूर्व कृषिमंत्री चंद्रशेखर साहू के साथ राज्यपाल से भेंट की। इस दौरान उन्होंने स्वयं के द्वारा बनाई "बेटी बचाओ" और "माँ कर्मा" की तस्वीर राज्यपाल को भेंट की। इसके अलावा उन्होंने अबतक बनाई अपनी सभी कलाकृतियों की तस्वीरें भी राज्यपाल को दिखाई।
राज्यपाल अनसुइया उइके उनके द्वारा बनाई कलाकृतियों से बेहद प्रभावित हुई। राज्यपाल ने उनके हुनर की तारीफ करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की है। रायपुर जिले की आरंग तहसील के तामासिवनी निवासी हेमचंद साहू का प्रदेश में सेंड आर्टिस्ट के तौर पर जाना पहचाना नाम है। सामान्य परिवार से ताल्लुक रखने वाले हेमचंद पिछले कई सालों से अपने हुनर को तराश रहे है और अबतक रेत पर सैकड़ो कलाकृतियां उकेर चुके है। प्रदेश की कई जानी मानी हस्तियां उनकी कलाकृतियों की प्रशंसा करते हुए सम्मानित कर चुकी है।

