परमात्मा शिव ही परम सतगुरु हैं---ब्र.कु.अंशु
परमात्मा शिव ही परम सतगुरु हैं---ब्र.कु.अंशु
छुरा
क्षेत्र के आध्यात्मिक संस्थान प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय ओम शांति भवन खड़मा के द्वारा गुरु पूर्णिमा उत्सव बड़े ही हर्षोल्लास के साथ मनाया गया इस अवसर पर ब्रह्माकुमारी अंशु बहन ने सभी को बताये कि परमपिता शिव परमात्मा परम सतगुरु है एवं वह सर्व का कल्याण करने वाला है और वही इस विषय सागर रूपी दुनिया से हमें छीर सागर में अर्थात नई दुनिया में ले जाने का सूत्रधार है ,परमात्मा शिव वरदानो से हमारी झोली भरते हैं ।परमात्मा की छत्रछाया में हम कलयुग की वातावरण से बचे रह सकते हैं |
कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलित कर किया गया।कार्यक्रम मे संस्थान के सदस्य गण सीमित संख्या मे शोशल डिस्टेंस का पालन करते हुए अपनी उपस्थिति दिए। ब्रह्माकुमारी बहनो व सभी सदस्यों ने करोनामुक्त संसार एवं विश्व शांति के लिए गहन योग तपस्या भटठी किया गया ।इस अवसर पर सभी ने परम सद्गुरु शिव परमात्मा को पुष्प अर्पित किए , परमात्म वरदान पाया एवं महाप्रसादी का वितरण हुआ |
