*म्यूजिक ग्रुप परिवार द्वारा ईलाज के लिए सहायता*
*म्यूजिक ग्रुप परिवार द्वारा ईलाज के लिए सहायता*
छुरा
ग्राम परतेवा(फिंगेश्वर) निवासी श्रीमती डिगेश्वरी विश्वकर्मा के बच्चे के कैंसर से पीड़ित होने और उसके ईलाज हेतु मदद की अपील का समाचार सोशल मीडिया और समाचार पत्रों में प्रसारित और प्रकाशित हुआ था।इस समाचार के प्राप्त होने पर छुरा से संचालित वाट्सएप समूह"म्यूजिक ग्रुप परिवार"द्वारा बच्चे के इलाज हेतु श्रीमती डिगेश्वरी विश्वकर्मा के खाते में 10000रू की सहायता राशि भेज दिया गया है।इसी क्रम में अज्ञात बीमारी से ग्रस्त ग्राम पिपराही(छुरा) निवासी कुमारी दिव्या ठाकुर के ईलाज के लिए भी 4000 रू का सहयोग प्रदान किया है। जो ग्रुप के सदस्यों ने मिलकर इकट्ठा किया था।इसके पूर्व भी कोविड की दूसरी लहर के दौरान सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र छुरा को ग्रुप की ओर से 2 आक्सीजन सिलेंडर के लिए 24000 रु प्रदाय किया गया था।इस कार्य में ग्रुप के एडमिन तरूण वर्मा,रीझे यादव सहित रामकरण त्रिवेदी,शिव ठाकुर, यशवंत नायक,आशीष दास,घनश्याम यदु,प्रदीप गुप्ता, गोपाल सोनी, डॉ आनंद गुप्ता,केशव यदु,मोहिनी गोस्वामी,ओमप्रभा साहू,श्यामा नेताम और सभी सदस्यों का योगदान रहा।समय समय पर ग्रुप के माध्यम से जनसेवा का कार्य करने का प्रयास किया जाता रहेगा ऐसा ग्रुप का उद्देश्य है।
