नवापारा नगर में ---रोका छेका , गौठान का पैसा कहा खर्च हो रहा
नवापारा नगर में ---रोका छेका , गौठान का पैसा कहा खर्च हो रहा
गोबरा नवापारा नगर
प्रेस विज्ञप्ति जारी कर बताया कि राज्य सरकार द्वारा रोका छेका और गौठान योजना के तहत सभी जगह राशि आवंटित हो रहा है मगर नगर पालिका परिषद गोबरा नवापारा में इस योजना का लाभ कहि जमीनी स्तर पर दिखाई नही दे रहा ।
अस्थाई रूप से निर्मित गौठान जो सिटी बस स्टॉप गोबरा में बनाया गया है जहाँ ना ही गायों के बैठने का स्थान है नाही पर्याप्त चारे की व्यवस्था है वहाँ इतनी गन्दगी पसरी है कि वहाँ बैठ पाना सम्भव नही विगत 3 दिनों से लगातार बरसात हो रहा है जिसमे गाये भीग रही है ।
राज्य सरकार द्वारा चलाई जा रही ये योजनाएं यहां कहि लागू होते नही दिख रहा ।युवामोर्चा की टीम द्वारा वहाँ जाकर देखने पर कोई उचित व्यवस्था नही दिखाई दिया जबकि 2 वर्ष से उक्त स्थल गौठान के रूप में संचालित है।
नगर पालिका अध्यक्ष जी यह स्पस्ट करे कि विगत 2 वर्षों में क्या व्यवस्था किया गया है।युवामोर्चा के मंडल अध्यक्ष नागेंद्र वर्मा ,उपाध्यक्ष राजू रजक, मंत्री वीरेंद्र साहू ,अनुज राजपूत, मीडिया प्रभारी ईश्वरीय देवांगन, मुकेश निषाद, कपिल ठाकुर,योगिराज शर्मा उपस्थित थे।





