जनपद पंचायत छुरा के अन्तर्गत जनपद क्षेत्र क्रमाँक १८ के आश्रित पंचायत ग्राम देवरी के किसानो को नि:शुल्क बरसाती दलहन बीजो का वितरण
जनपद पंचायत छुरा के अन्तर्गत जनपद क्षेत्र क्रमाँक १८ के आश्रित पंचायत ग्राम देवरी के किसानो को नि:शुल्क बरसाती दलहन बीजो का वितरण
छुरा
जनपद पंचायत छुरा के अन्तर्गत जनपद क्षेत्र क्रमाँक १८ के आश्रित पंचायत गौठान ग्राम देवरी के किसानो को नि:शुल्क बरसाती दलहन बीजो का वितरण किया गया।
विदित हो की आदिवासी बाहुल्य ग्राम देवरी के किसानो को खरीब फसल में दलहन बीज कृषि विभाग छुरा के द्वारा नि:शुल्क वितरण किया गया।
कृषि विभाग छुरा के द्वारा आयोजित बीज वितरण कार्यक्रम के मुख्य अतिथि क्षेत्रिय जनपद सदस्य व सर्व आदिवासी समाज के प्रदेश प्रतिनिधि नीलकंठ सिंह ठाकुर थे। अध्यक्षता क्षेत्रिय आर ई ओ अलका ध्रुव ने किया। विशेष अतिथि बतौर पूर्व सरपंच नरेश ठाकुर ,थानू राम सोनवानी पंच खरखरा ,समाजिक कार्यकर्ता व युवा नेता दीलिप ठाकुर, दशरथ ध्रुव उपस्थित थे।
मुख्य अतिथि नीलकंठ सिंह ठाकुर ने कहा कि सरकार की मंशा है कि राज्य के किसान गरीब फसल में मुख्य रुप से धान के साथ साथ दलहन, तिलहन, सब्जी के खेती को बढ़ावा देना है। ताकि कृषक स्वावलंबी के साथ आत्मनिर्भर बन सके।
आर ई ओ अलका ध्रुव ने समाप्त किसानो को उत्तम खेती कर आर्थिक रुप से सक्षम बनने की प्रेरणा दी। विशेष अतिथि पर्व सरपंच नरेश ठाकुर ने कहा कि सभी लाभांवित कृषको को अच्छी खेती करने की सलाह दी वही उन्होने अतिथियों का आभार व्यक्त किया।
अतिथियो के द्वारा किसानों को बरसाती उड़द, मूंग,अरहर बीजों के साथ कल्चर दवाई का भी वितरण किया गया।
लाभांवित कृषको में नरेश ठाकुर,दीलिप ठाकुर,दशरथ ध्रुव,श्रवण ध्रुव, शिव राम ठाकुर,मनोज ठाकुर, ईतवारी दीवान, लखन सिंहा विजयपुर, लेप सिंग ध्रुव सहित अनेक कृषकों को नि:शुल्क और अनुदान वाली बीज से लाभांवित किया गया।
