करोड़ो की सड़क पर जिम्मेदार अधिकारी उदासीन,सड़क में खड़े वाहन दुर्घटना को देते अंदेशा
करोड़ो की सड़क पर जिम्मेदार अधिकारी उदासीन,सड़क में खड़े वाहन दुर्घटना को देते अंदेशा
आरंग
जनप्रतिनिधि द्वारा नगर,क्षेत्र की विकास के लिये लगातार भरसक प्रयास किया जा रहा है साथ ही क्षेत्र में विकास की मानो गंगा बहा रहा है । पर जिम्मेदार अधिकारी द्वारा अपने कार्यो से मानो उदासीन सा दिखाई देता नजर आ रहा हैं। और करोडो के बने सड़क में बाधक व जोखिम भरा खड़े किये वाहन विकास कार्यो में पानी बहाने का कार्य कर रहा है।
यह मामला आरंग नगर का है जो आरंग जनता को विकास के नाम पर करोडो रूपये का सौगात मिला है ,जिसमे एक सड़क है जिसमे निर्माण कार्य की रूपरेखा का बोर्ड कहि लगाया नही गया हैं जिससे जनता को मालूम लगे कि निर्माण कार्य किस एजेंसी का ,कब तक निर्माण कार्य पूरा किया जाना है साथ ही किंतने करोड़ रुपये में बनाया जा रहा है । पूरे निर्माणाधीन सड़क पर कहि पर भी लिखत बोर्ड नही लगाया गया है। साथ ही निर्माणाधीन सड़क पर कहि गड्ढे तो कही सड़क और,।
वही सड़क में आरंग से महासमूंद मार्ग में नगर के अंतिम छोर पर सड़क पर ही सड़क निर्माण लगे वाहनों को रखा गया है ,जो आने जाने वाले राहगीरों के लिये जोखिम भरा है ।पर जिम्मेदार अधिकारी इस ओर उदासीन दिखाई दे रहा हैं ।



