भाजपा आरंग मंडल महिला मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति संपन्न,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी रायपुर ग्रामीण डॉ. ममता साहू सहित महिला मोर्चा व अन्य पदाधिकारी हुए शामिल
भाजपा आरंग मंडल महिला मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति संपन्न,महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी रायपुर ग्रामीण डॉ. ममता साहू सहित महिला मोर्चा व अन्य पदाधिकारी हुए शामिल
आरंग
प्रदेश महिला मोर्चा के आह्वान पर रायपुर जिला ग्रामीण अंतर्गत भाजपा आरंग मंडल परिवार मे महिला मोर्चा की प्रथम कार्यसमिति समिति की बैठक आहूत की गयी । बैठक मे मार्गदर्शन हेतु महिला मोर्चा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं प्रभारी रायपुर ग्रामीण डॉ. ममता साहू,प्रदेश मीडिया प्रभारी डाॅ. किरण बघेल,जिलाध्यक्ष श्रीमति सोना वर्मा महामंत्री श्रीमति सविता चंद्राकर भाजपा मंडल अध्यक्ष आरंग अभिषेक राजा तम्बोली, महामंत्री देवनाथ साहू उपस्थित रहे । सभी अतिथियों एवं वक्ताओं ने अध्यक्ष पद्मनी साहू एवं उनकी कार्यसमिति पदाधिकारी एवं सदस्यों को बधाई एवं शुभकामनाएं दी । इस प्रथम बैठक मे परिचयात्मक, संगठनात्मक और कार्य-योजनाओ के सफल क्रियांवयन हेतु बिंदुश: विषय प्रभारी द्वारा लिये गये । आज की बैठक मे प्रमुख रुप से जिला मंत्री सीमा लोधी,श्रीमति लीला ध्रुव,मंडल महामंत्री द्वय श्रीमति बसंती चंद्राकर, रोहिणी साहू, कोषाध्यक्ष त्रिवेणी चंद्राकर, मीडिया प्रभारी पुष्पा यादव, लीना साहू,सुमती साहू,शिवकुंवर साहू,आशा साहू, चंपेश्वरी साहू एवं पदाधिकारी साथ ही भाजयुमो अध्यक्ष रितेश साहू,अविनाश साहू, पुलस्त साहू, आकुश भारद्वाज, दौलत साहू, खुबचंद साहू, अशोक साहू विशेष रुप से उपस्थित रहे ।
