*कौन्दकेरा मे कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर द्वारा अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन*
*कौन्दकेरा मे कलेक्टर नीलेश क्षीरसागर द्वारा अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन*
फिंगेश्वर
शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा विकासखंड फिंगेश्वर में कलेक्टर निलेश क्षीर सागर के माध्यम से अटल टिंकरिंग लैब का उद्घाटन फीता काटकर किया गया, तत्पश्चात राज्यपाल पुरस्कृत स्काउट गाइड के छात्र-छात्राओं द्वारा स्कार्फ लगाकर कलेक्टर महोदय का स्वागत किया गया ।कलेक्टर महोदय जी विद्यालय के प्रतिभावान विद्यार्थियों से चर्चा किए और बच्चों के द्वारा बनाए मॉडल जिसमें वोटर मशीन सेंसर, 3D प्रिंटिंग मॉडल ,अग्नि सूचक यंत्र, ऑटोमेटिक ट्रेफिक सिगनल ,और ऑटोमेटिक स्ट्रीट लैंप और टेलीस्कोप आदि मॉडलका का अवलोकन किए और सभी बच्चों को शुभकामनाएं दिए नवाचार एवं आगे शिक्षा के क्षेत्र में हौसला बढ़ाते हुए उनके बनाए मॉडल का सराहना किये।
कार्यक्रम की अध्यक्षता मुख्य कार्यपालन अधिकारी जिला पंचायत गरियाबंद संदीप अग्रवाल द्वारा किया गया ,वही विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला शिक्षा अधिकारी कर्मन खटकर ,एसडीएम श्री गंगाराव वाहिले, डीएमसी श्री श्याम चंद्राकर, बीईओ श्री हेमंत साहू, बीआरसीसी श्री चंद्रशेखर मिश्रा एवं केके डेहरिया मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत फिंगेश्वर इस उद्घाटन कार्यक्रम में अमूल्य समय प्रदान किए।
कलेक्टर महोदय ने मंच के माध्यम से विद्यार्थियों द्वारा बनाए गए मॉडल की , तकनीकी शिक्षा से बच्चों को अवगतकराया ।और विद्यालय के विद्यालय की इंफ्रास्ट्रक्चर, पुस्तक, लैब आदि में सहयोग के लिए हमेशा तत्पर रहने की बात कही और अंत में कौन्केरा स्कूल प्रांगण के प्राकृतिक मनोरम दृश्य और स्वच्छता की सराहना की।
ज्ञात हो कि अटल टिंकरिंग लैब को बनाने में संस्था प्रमुख श्री एमआर रात्रे ,लैब इंचार्ज श्रीमती मीनाक्षी शर्मा ,श्री परमेश्वर निषाद श्री सतीश मालवीय,श्री अजय सॉव पूरी ऊर्जा के साथ लगे रहे इससे पहले भी यहां के शिक्षक गण डिजिटल इंडिया के तहत विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षा प्रदान कर चुके हैं पिछले सत्र स्काउट गाइड के क्षेत्र में 11 विद्यार्थियों को राज्यपाल अवार्ड के लिए चयन हुआ है। यहां के विद्यार्थीगण खेल जगत में स्टेट और नेशनल खेल मे अपना स्थान बनाए हुए हैं यही खास वजह है कि हर वर्ष इस विद्यालय के विद्यार्थियों का रिजल्ट काफी बेहतर होता है।
लैब के उद्घाटन के मौके पर सरपंच गणेश डेहरिया जी,उपसरपंच संतोष साहू, शाला समिति अध्यक्ष विष्णु टंडन एवं शाला समिति पूर्व अध्यक्ष सोम प्रकाश साहू (भाजपा मंडल अध्यक्ष) ,ग्राम सभा अध्यक्ष अरविंद चौहान, सांसद प्रतिनिधि श्री मकसूदन साहू ,विधायक प्रतिनिधि श्री हेमू राम साहू, एवं वरिष्ठ सदस्य रामराय निषाद, समस्त पंचगण,शाला विकास समिति के सभी पदाधिकारियों की उपस्थिति रही।
इस कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रधान पाठक श्री मुन्नालाल देवदास (राष्ट्रपति पुरस्कृत शिक्षक) और वरिष्ठ व्याख्याता श्री दीनू राम यदु, श्री खिलावन सिन्हा श्री एलआर साहू श्री डीआर साहू, श्री हरीशचंद्र निषाद, श्री सीएल साहू श्री दुष्यंत वर्मा,श्री बलराम साहू ,श्री खिलावन यदु ,श्री कृष्णा कंसारी ,श्री धनेंद्र टंडन श्रीमती अंजू डेकर श्रीमती स्मृति चंद्रवंशी, श्रीमती लक्ष्मी यदु, कल्पनासेन, रेखा साहू ,प्रतिभा मिश्रा और भावना देवांगन सभी शिक्षक साथियों के सहयोग से यह कार्यक्रम सफल रहा।

