शिवसेना ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस,महँगाई को लेकर पेट्रोलियम मंत्री का फूंका पुतला
शिवसेना ने धूमधाम से मनाया पार्टी का स्थापना दिवस,महँगाई को लेकर पेट्रोलियम मंत्री का फूंका पुतला
गरियाबंद -
शिवसेना पार्टी के कार्यकर्ताओं ने जिलाध्यक्ष मुकेश पांडे के नेतृत्व में शिवसेना का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्व. बाल ठाकरे को नमन किया गया। जिलाध्यक्ष मुकेश पांडे ने बताया कि 14 जुलाई 1984 में छत्तीसगढ़ में शिवसेना पार्टी की स्थापना की थी। शिवसेना का उद्देश्य मजदूरों, गरीबों और किसानों को उनका हक दिलाना व हिंदू राष्ट्र की स्थापना करना है। जिलाध्यक्ष पांडे ने कहा कि शिवसेना आज भी बाला साहेब के आदर्शों पर चलते हुए पूरे देश में राष्ट्रहित को लेकर काम कर रही है। इस दौरान शिवसेना के सभी कार्यकर्ताओं को पार्टी को मजबूत करने और जिले में इसके विस्तार के लिए मूलमंत्र दिया। शिवसेना के नीतियों से लोगों को अवगत कराने का आह्वान किया।
स्थापना दिवस कार्यक्रम के बाद शिवसेना ने देश में पेट्रोलियम उत्पादों के बढ़ती कीमतों को लेकर शिवसेना ने तिरंगा चौक में केन्द्रीय पेट्रोलियम मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान का पुतला भी फूंका। इस अवसर पर प्रमुख रूप से शिवसेना जिला महासचिव गोकुल पटेल, गणेश साहू, अशोक जगत, शिवा यादव, अमर यादव, नीरज सेन, गणेश सोनी, विष्णु साहू, वीरेंद्र यादव, हरक सिन्हा, अर्जुन यादव, बल्ला निर्मलकर, संतोष साहू, टीकम सेरी, चिंटू नेताम, बिट्टू साहू, विक्रम मानिकपुरी सही बड़ी संख्या में शिवसेना के कार्यकर्ता उपस्थित थे।
----------------------------------------------------


