चंद्र किरण साहू पिता नेमूराम साहू (शिक्षक) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा
*96.6% के साथ चंद्रकिरण शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरामें प्रथम स्थान*
चंद्र किरण साहू पिता नेमूराम साहू (शिक्षक) शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कौन्दकेरा
12वीं साइंस विद्यालय में प्रथम स्थान 96.6 सत्र 2021
राजिम
छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल ने आज 12 वीं की परिक्षा का परिणाम घोषित किया जिसमें क्षेत्र में सफलता की पराकाष्ठा को पुनः निरूपित करते हुए बेटी चंद्रकिरण पिता नेमूराम साहू ने अपने परिवार का नाम रौशन किया सभी ग्रामीणों और स्नेहजनों का ओत-प्रोत से परिपूर्ण शुभकामनाएँ संदेश प्राप्त होना शुरू हुआ। ये बात ग्राम पंचायत देवरी कुमारी चंद्र किरण साहू पिता नेमू राम साहू की है जिन्होंने अपने सफ़लता और तीक्षण बुद्धी का परिचय दिया है उनके द्वारा बोर्ड की परीक्षाओं अभी वर्तमान मे 12 वी में 96•6%अंक अर्जित कर अपने परिवार और समाज का नाम रौशन किया है. विद्यालय परिवार में भी हर्षोल्लास का माहौल है विद्यालय के प्राचार्य एवं सभी शिक्षकों ने बेटी चंद्रकिरण को शुभकामनाएं दिये।
छात्रा चंद्रकिरण से पूछे जाने पर उन्होंने ने अपने हर्ष उल्लास और प्रसन्नता से पूर्ण भाव को व्यक्त करते हुए कहा है कि मैंने आज जो भी सफलता प्राप्त किया है उसके पीछे मेरे माता पिता और मेरे सम्मानीय गुरुजनों व मार्ग प्रदत करने वाले परिवार के बड़ों का आशीर्वाद है जो मेरे निष्क्रय भावनाओ को ऊर्जा मे परिवर्तित कर हमेशा सकारात्मक कार्य को करने का बल प्रदान किया है जो सक्रियता से अपने लक्ष्य को तैयार करने में एक आत्मीय शक्ति का कार्य किया है मैं उन सभी का आशीर्वाद प्रार्थी हू जिनके सहयोग और प्रेम के फलस्वरुप आज मैं इस पायदान पर उनके भरोसा को बनाए रखी हू मैं इसी तरह अपने श्रम तप से अपने परिवार और समाज का नाम को उच्च शीर्ष पर लेने का विश्वास दिलाती हू मैं आने वाले दिनों मे प्रशासनिक अधिकारी के रूप मे अपने आपको देखना चाहती हू..!
