*जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर के हाथों किसानों को किया गया उन्नत अरहर बीज का वितरण*
*जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर के हाथों किसानों को किया गया उन्नत अरहर बीज का वितरण*
राजिम
कृषि विभाग जनपद पंचायत फिंगेश्वर द्वारा आत्मा योजना अंतर्गत किसानों को उन्नत तरीके से कृषि करने व आत्मनिर्भर बनाने के लिए फिंगेश्वर विकासखण्ड के ग्राम-धुमा के कृषकों को उन्नत किस्म का अरहर बीज वितरण किया गया। जिसमें लगभग 50 किसानों को इस योजना का लाभ मिला। बीज वितरण का कार्यक्रम क्षेत्र के जिला पंचायत सदस्य चंद्रशेखर साहू के करकमलों से किया गया।इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हमें सिर्फ धान की फसल पर ही निर्भर नहीं होना चाहिए बल्कि फसल चक्र अपनाकर दलहन और तिलहन की खेती पर भी जोर देना चाहिए।
पहले सभी किसान साथी अपने खेत के मेड़ो पर अरहर,मूंग फिर खेतों में तिवरा, सरसों व अलसी जैसे फसलों को लेकर आत्मनिर्भर हुआ करते थे।कभी भी कोई दाल खरीदने की आवश्यकता ग्रामीण क्षेत्र के किसानों को नहीं होती थी जिसके कारण महंगाई भी नियंत्रित थी और शुद्ध पौष्टिक आहार के कारण शरीर भी बलशाली होता है लेकिन हमने अब दलहन तिलहन की फसलों को विस्मृत कर दिया है जिससे हमें मिलावटी खाद्य पदार्थों पर निर्भर होना पड़ रहा है और महंगाई भी अनियंत्रित हो रही है। कृषि विभाग द्वारा दलहन की खेती को प्रोत्साहित करने के लिए यह बीज वितरण कार्यक्रम एक अच्छा प्रयास है। जनपद पंचायत के कृषि सभापति जगदीश साहू ने कहा कि किसान साथी अब परंपरागत कृषि से आधुनिक कृषि की ओर आने लगे हैं। आधुनिक कृषि से कृषक काफी लाभाविंत भी होंगे। इस दौरान कार्यक्रम में सरपंच प्रतिनिधि छन्नू साहू,पंच श्रीमती त्रिवेणी वर्मा,कृषि विकास अधिकारी के.पी साहू,धरमवीर वर्मा, राजकुमार वर्मा,सहित ग्राम के कृषकगण उपस्थित रहे।

