निजी विश्वविधायल पर कार्यवाही की मांग को लेकर ये ए बी वी पी ने गरियाबंद कलेक्ट्रेट का घेराव - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

निजी विश्वविधायल पर कार्यवाही की मांग को लेकर ये ए बी वी पी ने गरियाबंद कलेक्ट्रेट का घेराव

 फर्जी प्रमाणपत्र देने के खिलाफ कार्यवाही की मांग को लेकर ए॰बी॰वी॰पी॰ ने किया कलेक्ट्रेट का घेराव




निजी विश्वविधायल पर कार्यवाही की मांग को लेकर ये ए बी वी पी ने गरियाबंद कलेक्ट्रेट का घेराव

गरियाबंद  

 जिला के अखिलभारतीय विद्यार्थी परिषद के युवाओं के द्वारा निजी  विश्विद्यालय से दिए गए फर्जी प्रमाणपत्र को लेकर गरियाबंद कलेक्ट्रेट का घेराव कर कार्यवाही की मांग की ।  वही दिए गए ज्ञापन के आधार पे छात्रों ने बताया कि इस विश्विद्यालय द्वारा फर्जी प्रमाण पत्र दिया जा रहा है  । 












 इस शिकायत को लेकर पूर्व में अभाविपि द्वारा अनुविभागित अधिकारी छूरा को 4 जुलाई 2021 को और कलेक्टर गरियाबंद को 12 जुलाई 2021को ज्ञापन दिया जा चुका है ।उस शिकायत पर कोई कार्यवाही न होने के चलते आज सोमवार को एबीवीपी के छात्र छात्राओं ने रैली के रूप में संयुक्त कार्यालय पहुचे और विश्वविद्यालय के खिलाफ जमकर नारेबाजी किये ,जिन्हें रोकने के लिए पुलिस प्रशासन मुस्तैद थी लेकिन उन पुलिस जवानों को अनदेखा करते हुए सँयुक्त कार्यालय का मुख्य द्वार को ढकेलकर कार्यालय परिसर में घुसने की कोशिश किया गया, जिन्हें पुलिस जवानों ने सामने ही रोक दिया ।  आंदोलनकारी कलेक्टर से मुलाकात कर ज्ञापन सौंपने की मांग करते हुए विश्विद्यालय के खीलाफ काफी समय तक नारेबाजी करते रहे । वही कुछ समय बाद अपर कलेक्टर जे आर चौरसिया मौके में पहुचे जिन्हें ज्ञापन सौपा गया ।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads