मोंहदी में वैक्सीनेशन के दौरान मास्क बांटकर महामंत्री नेहरू लाल साहू ने लोगो का बढ़ाए हौसला - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

मोंहदी में वैक्सीनेशन के दौरान मास्क बांटकर महामंत्री नेहरू लाल साहू ने लोगो का बढ़ाए हौसला

 मोंहदी में वैक्सीनेशन के दौरान मास्क  बांटकर महामंत्री नेहरू लाल साहू ने लोगो का बढ़ाए हौसला



अभनपुर

अभनपुर के ग्राम पंचायत मोंहदी में आज वैक्सीनेशन शिविर लगाया गया । भाजपा खोरपा मंडल महामंत्री एवं रायपुर जिला ग्रामीण संवाद  सहप्रमुख नेहरू लाल साहू ने वैक्सीनेसन सेंटर पहुंचकर लोगों का हौसला बढ़ाया। लोगों को वैक्सीन लगाने के लिए जागरूक किया। श्री नेहरू लाल साहू ने कहा अधिक से अधिक वैक्सीनेशन में सहभागिता लेकर भविष्य में आने वाले तीसरी लहर को हराया जा सकता है। 








श्री नेहरू लाल साहू  वैक्सीनेशन सेंटर में उपस्थित बहनो, माताओ एवं युवा साथियों को मास्क बाटकर लोगों को जागरूक करने की बात कहा। भविष्य में और अधिक सतर्क होकर एवं अपने इम्यूनिटी विकसित कर तीसरी लहर के लिए कमर कसने की बात कही।इस दौरान डॉक्टरों का स्टाफ एवं युवा साथियों ने श्री साहू को धन्यवाद भी ज्ञापित किया। कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित रहे सचिव ग्राम पंचायत मोहंदी भूवण लाल निर्मलकर, पूर्व सरपंच यशवंत सिंह ठाकुर, घनश्याम निर्मलकर, रेखराम अनंत एवं बड़ी संख्या में युवा साथी उपस्थित रहे।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads