कुर्रा से महानदी पुल तक फोरलेन सड़क निर्माण ,स्थानीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रतिराम साहू की मांग हुई पूरी
कुर्रा से महानदी पुल तक फोरलेन सड़क निर्माण ,स्थानीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रतिराम साहू की मांग हुई पूरी
गोबरा नवापारा नगर
अभनपुर क्षेत्र के विभिन्न ग्रामों के सड़कों का नवीनीकरण एवं चौड़ीकरण के साथ कुर्रा से महानदी पुल तक फोरलेन निर्माण के लिए इस वर्ष बजट में राशि स्वीकृत कराये जाने पर स्थानीय कांग्रेस के वरिष्ठ नेता रतिराम साहू ने विधायक धनेन्द्र साहू को धन्यवाद एवं आभार व्यक्त करते हुए कहा कि कुर्रा से महानदी पुल तक डिवाइडर युक्त फोरलेन सड़क बन जाने से सड़क दुर्घटनाओं में विराम लगेगा वहीं धूल से भी राहत मिलेगी ।
ज्ञात हो कि रतिराम साहू ने वर्ष जनवरी 2019 में लोकनिर्माण मंत्री ताम्रध्वज साहू को राजिम प्रवास के समय कुर्रा से राजिम तक फोरलेन डिवाइडर युक्त चौड़ीकरण के लिए ज्ञापन दिया था, साथ विधायक धनेन्द्र साहू को भी अवगत कराया गया था कि नवापारा से राजिम, फिंगेश्वर, महासमुंद, गरियाबंद, देवभोग के लिए सैकड़ों संख्या में यात्री गाड़ियों के साथ साथ मालवाहक बड़े वाहन भी सैकड़ों की संख्या में आवागमन होता है । डिवाइडर युक्त सड़क चौड़ीकरण नहीं होने की वजह से अनेकों बार बड़ी दुर्घटनायें हो चुकी है । वहीं अत्यधिक मात्रा में धूल उड़ने से लोग हमेशा परेशान रहते हैं ।
