सदन छोड़ना यानी खुद की सरकार पर अविश्वास, तो T.S पार्टी के प्रति वफादार कैसे..? - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

सदन छोड़ना यानी खुद की सरकार पर अविश्वास, तो T.S पार्टी के प्रति वफादार कैसे..?

 सदन छोड़ना यानी खुद की सरकार पर अविश्वास, तो T.S पार्टी के प्रति वफादार कैसे..?




रायपुर

 भूपेश सरकार के कद्दावर मंत्री T.S. सिंहदेव का अचानक सदन छोड़कर बाहर निकल जाना किन मायनों में सही है, यह एक बड़ा सवाल है। सीधे तौर पर कहा जाए तो सदन के भीतर यह सरकार पर अविश्वास जताना कहलाता है। और कोई मंत्री अपने ही सरकार पर यदि अविश्वास प्रकट कर रहा है तो सीधी बात यह है कि उसका अपने पार्टी के प्रति कोई जवाबदारी नहीं है। ऐसे में उस शख्स को वफादार कहना भी यथोचित नहीं होगा।


सदन के भीतर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस बात का उल्लेख किया था कि प्रदेश के सभी विधायकों की सुरक्षा का जिम्मा सरकार का है। साथ ही यह भी कहा कि जो भी घटनाक्रम हुआ है उसके बाद उपजी हुई परिस्थितियां गलतफहमी की वजह से है।


अपनी हरकतों से ट्रोल हो रहे


TS सिंहदेव ने सदन की मर्यादा को भंग की है। पहले तो बीच सदन से बाहर निकल गए। उस पर उन्होंने जो कुछ सदन के भीतर कहा, उसे सार्वजनिक करने का रास्ता भी दिखा दिया, जिसे लेकर आदेश रावल और IP पटेल ने ट्वीट किया है।


CM ने आखिर बुलाया तो


तमाम घटनाक्रम के बाद सदन की कार्यवाही जब स्थगित हो गई उसके तत्काल बाद ही मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने स्वास्थ्य मंत्री TS सिंहदेव को चर्चा के लिए बुलाया और इस विवाद को यहीं समाप्त करने तक की भी बात कही लेकिन टी एस का रवैया नहीं बदलना उनके पार्टी के विरुद्ध जाने की ओर संकेत हैं।


जिद की चरम पर सिंहदेव


TS सिंहदेव राजघराने से ताल्लुक रखते हैं। उनके बारे में यह चर्चा भी है कि वह हमेशा से सामंतवादी विचारधारा के रहे हैं। पूरे सरगुजा में आज भी उनके परिवार के नाम की दहशत का साया देखा जा सकता है। वर्तमान परिस्थितियों में भी सिंहदेव जिस तरह की जिद पर अड़े हुए हैं यह उनकी आदत का एक हिस्सा है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads