*उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 40 लाख मंजूर,ग्रामीण किसानों ने मंत्री रविन्द्र चौबे,विधायक अनिता शर्मा का जताया आभार* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 40 लाख मंजूर,ग्रामीण किसानों ने मंत्री रविन्द्र चौबे,विधायक अनिता शर्मा का जताया आभार*

 *प्यासे नही रहेंगे बल्कि अब हरे भरे होंगे सारागांव क्षेत्र के खेत,किसानों को मिली हरेली की सौगात*



*उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 40 लाख मंजूर,ग्रामीण किसानों ने मंत्री रविन्द्र चौबे,विधायक अनिता शर्मा का जताया आभार*

    सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

  सारागांव के ग्रामीण किसानों की लंबे समय से चली आ रही  मांग अंततः हरेली पर्व की सौगात के रूप में उन्हें मिली अब क्षेत्र की साढ़े पांच सौ एकड़ कृषि भूमि में भी हरि भरी फसलें लहलहायेगी क्षेत्रीय विधायक के प्रयास से राज्य सरकार के मंत्री रविन्द्र चौबे ने उद्वहन सिंचाई योजना के लिए 40 लाख रुपये की मंजूरी दे दी है।

   उद्वहन सिंचाई योजना को मंजूरी मिलने से सारागांव के सैकड़ों एकड़ खेत और किसानों के चेहरे अब पानी की कमी से नहीं मुरझाएंगे,बल्कि हरे भरे खेतो की तरह लहलाएँगे,खिलखिलाएँगे क्योंकि  गांव वालों की बरसों की मांग  विधायक अनिता योगेंद्र शर्मा की अगुआई में कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे ने तत्काल पूरी कर दी है।   

 

*साढ़े पांच सौ एकड़ कृषि भूमि की समस्या हुई हल*

 विदित है कि ग्राम सारागांव में करीब 1250 एकड़ में खेती होती है जिसमें से 700 एकड़ की सिंचाई स्थानीय स्टॉप डेम से हो जाती है लेकिन बाकी करीब 550 एकड़ खेत हर साल अक्सर प्यासे रह जाते हैं । हालांकि इन 550 एकड़ खेतों की सिंचाई के लिए पेंड्रावन जलाशय से अनुबंध हुआ है लेकिन जलाशय में पर्याप्त पानी न होने और  अंतिम छोर पड़ने के कारण सारागांव के खेतों में कभी भी सही समय पर और पर्याप्त पानी नहीं पहुंच पाता था इस कारण इन खेतों में अक्सर अकाल के हालात बने रहते हैं।सारागांव के किनारे ही कोल्हान नाला है जिसमें जुलाई से मार्च तक पर्याप्त पानी बहता है,कोल्हान के किनारे स्थित होकर भी यहां की हालत चिराग तले अंधेरे की तरह थी।गांववाले काफी समय से मांग करते आ रहे थे कि उद्वहन सिंचाई के तहत कोल्हान के पानी को खेतों तक पहुंचाया जाए बरसों बाद उनकी यह मांग विधायक अनिता शर्मा और कृषिमंत्री रविन्द्र चौबे की वजह से पूरी हुई। गांव की सरपँच पुन्नी बाई देवांगन, उपसरपंच उमेश साहू,सभी पंचगण,बीरेंद्र वर्मा, अज्जू खान, ढेलु साहू, भागवत साहू,प्रताप साहू,रामदेव साहू,निर्मल देवांगन,भूपेंद्र यदु तथा गांव के सभी किसानों ने बेहद खुशी जताई और विधायक- मंत्री को आभार जताया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads