नशे के सौदागरों एवं जुंआडियों पर चला कानून का डंडा,73 किलो गांजा वाहन समेत जप्त,अवैध शराब एवं जुंआरियो के खिलाफ भी कार्यवाही*
नशे के सौदागरों एवं जुंआडियों पर चला कानून का डंडा,73 किलो गांजा वाहन समेत जप्त,अवैध शराब एवं जुंआरियो के खिलाफ भी कार्यवाही*
सुरेन्द्र जैन/धरसीवां
पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन में खरोरा में नशे के सौदागरों के खिलाफ कानून का डंडा चला 73 किलो गांजा वाहन समेत जप्त किया तो वहीं पुलिस ने अवैध शराब तस्करों एवं जुंआरियो के खिलाफ भी कानूनी कार्यवाही की है।
पुलिस द्वारा अवैध शराब व नशापत्ती करने वालो के विरूध्द चलाये जा रहे विशेष अभियान के तहत खरोरा पुलिस ने सर्वप्रथम अवैध शराब जप्त करने में सफलता हांसिल की।
पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम बाना में पंकज द ढ़ाबा के बाहर अवैध रूप से शराब बिक्री किया जा रहा है, जिस पर थाना प्रभारी रमेश कुमार मरकाम के निर्देषन में टीम गठित कर मुखबीर द्वारा बताये स्थान पर रेड कार्यवाही की गई जहां आरोपी टिकमचंद साहू पिता शत्रुघन लाल साहू उम्र 43 साल साकिन बनरसी थाना आरंग जिला रायपुर को अवैध रूप से शराब ब्रिकी करते हुए पकड़ा गया। आरोपी के पास से कुल 610 पौवा गोवा व्हीसकी अंग्रेजी शराब जिसमें से 10 पौवा एम.पी. में निर्मित व 32 पौवा देषी मसाला जिसके प्रत्येक पौवा में 180-180 मि.ली. शराब भरी हुई जुमला मात्रा 115 लीटर 560 मि.ली. जुमला किमती 82820 रूपये एवं एक नग सैमसंग कंपनी का मोबाईल को जप्त किया गया।
आरोपी के विरूध्द अपराध धारा 34-दो आबकारी एक्ट का अपराध दर्ज कर गिरफ्तार किया गया।
*73 किलो गांजा सहित 5 गिरफ्तार,वाहन जप्त*
खरोरा पुलिस ने इसी तरह मुखबिर की सूचना पर 5 गांजा तस्करों को 73 किलो गांजा के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हांसिल की एवं तस्करी के लिए उपयोग में लाये गए वाहन को भी जप्त किया है।
पुलिस के अनुसार 73 किलोग्राम गांजा जिसकी कीमत 438000 है एवं तस्करी के लिए उपयोग में लाये गए वाहन क्रमांक TUV 300 वाहन क्रमांक सीजी 04 एल टी 9400 कीमत 9,00,000 रुपये को जब्त किया पांचो आरोपियों को पुलिस ने न्यायलय पेश किया गया जहाँ से उन्हें जेल दाखिल किया गया । अब तक के इत्तिहास में खरोरा थाना निर्मित होने के बाद से यह पहली सबसे बड़ी कार्यवाही है ।
*जुंआरियो को पुलिस ने दबोचा*
खरोरा पुलिस ने 6 जुआरियो को जुंआ खेलते गिरफ्तार किया है।
आरोपियों के विरुद्ध कार्यवाही कर 1,25,500 रुपये भी जब्त किया गए हैं
वही आबकारी एक्ट के तहत कुल 13 प्रकरण दर्ज किया गया जिसमें 15 आरोपियों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही किया गया व कुल मात्रा में 200 लीटर,200 मिलीलीटर अवैध शराब जिसकी कीमत 128470 रूपये व नगद रकम 2950 रुपये व एक कार व मोटरसाइकिल जब्त किया गया ।
