नवागांव (ल) के गौठान में ग्रामीणों ने सुना लोकवाणी,ग्रामीणों ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गों के विकास के लिए किए जा रहे हैं उल्लेखनीय कार्य - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नवागांव (ल) के गौठान में ग्रामीणों ने सुना लोकवाणी,ग्रामीणों ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गों के विकास के लिए किए जा रहे हैं उल्लेखनीय कार्य

  नवागांव (ल) के गौठान में ग्रामीणों ने सुना लोकवाणी,ग्रामीणों ने कहा प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गों के विकास के लिए किए जा रहे हैं उल्लेखनीय कार्य




अभनपुर


छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री श्री भूपेश बघेल की मासिक रेडियो वार्ता लोकवाणी की 20 वीं कड़ी  का प्रसारण  आज  प्रदेश स्थित आकाशवाणी के सभी केन्द्रों, एफ.एम. रेडियों और क्षेत्रीय समाचार चैनलों से सुबह 10.30 से 11 बजे तक किया गया ।

उन्होंने ‘आदिवासी अंचलों की अपेक्षाएं और विकास‘ विषय में प्रदेशवासियों से बातचीत की। 


अभनपुर विकासखंड अंतर्गत नवागांव ल केआदर्श गौठान में ग्रामीणों ने बड़े ही दिलचस्पी से लोकवाणी  सुना। ग्रामीणों ने कहा कि छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा, रीति रिवाज को  संरक्षित करने में प्रदेश सरकार ने महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है ।


हरेली त्यौहार एवं विश्व आदिवासी दिवस को सार्वजनिक अवकाश घोषित करना इस बात का घोतक है की हम अपनी परंपरा और संस्कृति को बढ़ावा दें सके।


स्थानीय सरपंच  भागवत साहू ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा 29 नई तहसील ,चार अनुभाग और एक नया जिला बनाया गया है। यह एक महत्वपूर्ण कदम है जिसे स्थानीय लोगों को लाभ मिलेगा और उनके प्रशासनिक कार्य भी आसानी से हो जाएंगे।


ग्रामीणों ने कहा कि प्रदेश सरकार द्वारा सभी वर्गों के हित एवं उनके उत्थान के लिए उल्लेखनीय कार्य किए जा रहे हैं चाहे वह किसी भी वर्ग का हो।


प्रदेश सरकार द्वारा आदिवासियों को उनकी उपज का सही मूल्य प्रदान करने हेतु समर्थन मूल्य पर 52 वन उपजो की खरीदी की जा रही है।तेंदूपत्ता संग्राहक ओं को ₹4000 प्रति मानक बोरा दिया जा रहा है।देव गुड़ि एवं घोटूल के संरक्षण से आदिवासी संस्कृति को बढ़ावा मिल रही है।


ग्रामीणों ने प्रदेश सरकार द्वारा किए जा रहे सड़कों के विकास, बिजली की सुविधा, मुख्यमंत्री वृक्षारोपण प्रोत्साहन योजना, हाट बाजार क्लिनिक योजना, गौठानो के माध्यम से ग्रामीणों का आर्थिक सशक्तिकरण,शिक्षा एवं स्वास्थ्य सुविधा के लिए किए जा रहे प्रयास आदि अनेक कार्यों को सराहा । इस अवसर पर माटी कला बोर्ड के सदस्य कृष्णा चक्रधारी, अभनपुर  जनपद सभापति श्रीमती कमला बलदेव साहू ,उप सरपंच छबीली साहू, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत  राजेंद्र वर्मा सहित श्री वीर सिंह ध्रुव, श्री बलदेव साहू, गजाधर पटेल, टूकेश्वर ध्रुव, मिथिलेश यादव, नोहर ध्रुव एकानंद हरखपटेल, मनोहर सिंह ध्रुव सहित अन्य ग्रामीण उपस्थित थे।



Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads