*राम कुंज निवास मोंगरा में अखंड रामायण पाठ संपन्न* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*राम कुंज निवास मोंगरा में अखंड रामायण पाठ संपन्न*

 *राम कुंज निवास मोंगरा में अखंड रामायण पाठ संपन्न* 



जितेन्द्र महमल्ला /धमतरी 


बनपेला परिवार के मुखिया श्री केजू राम साहू के कुशल नेतृत्व में उनके पुत्र गिरजा शंकर साहू ,मनोज कुमार साहू ,जागेश्वर साहू के द्वारा प्रत्येक वर्षो की भांति इस वर्ष भी अपने  गृह निवास *राम कुंज* में भगवान पुरुषोत्तम श्री रामचंद्र जी की असीम कृपा से हलषष्ठी की पावन अवसर पर रामचरित मानस  का अखंड पाठ श्री रामचंद्र जी छाया चित्र में माल्यार्पण ,पूजन वंदन के पश्चात हनुमान चालीसा से शुरुवात किया गया ,।अखंड रामायण समिति एवं ग्राम के समस्त मानस मंडली एवं अध्यात्म से जुड़े सभी हमारे धर्माअनुरागी साथियों के सहयोग से मेरे गृह निवास  में मानस  का अखंड पाठ संपन्न हुआ।मानस शक्ति केंद्र खैरा के सचिव ,एवं सनातन धर्म कुरुद ब्लाक अध्यक्ष मनोज कुमार साहू( शिक्षक) ने  सनातन धर्म की रक्षा ,व लोगो में  हिन्दू धर्म ,सभ्यता व संस्कृति को जीवित रखने व अधिक से अधिक लोगो को धर्म से जोड़ने का प्रयास किया जा रहा है ,इसी कड़ी में  वर्तमान समय में वर्षा की कमी एवं सूखा से निजात पाने के लिए सकाम भाव से  रामचरित मानस की एक चौपाई -सोइ  जल अनल अनिल संघाता ,होइ जलद जग जीवन दाता ।चौपाई का सुंदर संपुट लगाकर मानस का पाठ किया गया अंचल में वर्षा पर्याप्त हो इसी शुभकामना के साथ लोक कल्याण के लिए लोक कल्याणकारी भाव रखते हुए जल की समस्या को दूर करने के लिए भगवान इंद्र को प्रसन्न कर वर्षा करने की प्रार्थना किया गया ।  राम कुंज निवास में अखंड रामायण मानस पाठ का आयोजन किया गया । उक्त कार्यक्रम को सफल बनाने में मानस शक्ति केंद्र के मानस पाठक, सभी पदाधिकारियों ,का सहयोग प्राप्त हुआ ।ग्राम के प्रबुध्द   व धर्मानुरागी साथी गण उपस्थित थे ।जिसमे , कौशल कुमार साहू लोमस कुमार जी साहू नंद कुमार जी साहू नंदलाल साहू, रानू लाल ध्रुव ,कृष्ण कुमार साहू ग्राम सरपंच नागेश साहू उपसरपंच प्रभाकर सेन राजेंद्र कुमार सेन चिंता राम  साहू ओंकार साहू राम गोपाल साहू दाऊ मेवाराम साहू कोदूराम चंद्राकर प्रकाश कुमार चंद्राकर, शिवराम चंद्राकर ,साहू पुखराज साहू ,ताकेश साहू ,कुमेश दास मधुर दास मानिकपुरी,पूरण साहू महेश साहू,नमन दास, माधव साहू बिसाली राम साहू  ,श्रीमती सत्यभामा साहू श्रीमती कीर्ति साहू विद्या बाई साहू एवं समस्त मानस पाठक उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाने में सहयोग प्रदान किया।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads