- fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

 प्रेस हेतु


1 अगस्त

छत्तीसगढ़ में बालोद क्षेत्र के प्रसिद्ध धार्मिक स्थल जामडी पाटेश्वर धाम में इन दिनों आरण्यक वातावरण का आनंद लेने  तथा इस तपोवन के मनोहारी दृश्य को निहारने छत्तीसगढ के कोने कोने से लोग पहुंचकर 25 करोड़ की लागत से निर्माणाधीन श्री पंचमुखी हनुमान मंदिर की कलात्मक कारीगिरी को नजदीक से निहारते देखे जा सकते हैं। स्वर्ण गंगा कुंड के पास  सेल्फी जोन बन गया है। जो भी व्यक्ति वहां पहुंचते हैं वह मंदिर के सामने व स्वर्ण गंगा कुंड के आसपास अपने मोबाईल से सेल्फी लेने से नहीं चूकते ।  वहीं पाटेश्वर धाम से लगा हुआ श्री हनुमान नंदी शाला गौ अभ्यारण्य के गार्डन को देखने व भक्त समुदाय गौ माता का भी दर्शन कर गुड़, रोटी, केला खिलाकर धर्म लाभ ले रहे हैं। सावन माह होने के कारण पाटेश्वर धाम का वातावरण पूर्णतः शिवमय हो गया है। पाटेश्वर धाम के संचालक संत श्रीराम बालक दास  महात्यागी ने चर्चा के दौरान बताया कि लाखों भक्तों के आस्था व श्रद्धा का केंद्र पाटेश्वर धाम में कोई भी श्रद्धालु भक्त भूखे न रहे जिसके लिए सीता रसोई में प्रतिदिन भोजन भंडारा चलता है। श्रद्धालु भक्तों ने अपने तथा अपने परिवार के जन्मदिन में सात सौ रूपये का सहयोग राशि देकर अपने नाम का एक दिन का भंडारा भी कराते हैं। आप भी इस पुनीत कार्य में सहभागी बने।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads