गोबरा नवापारा नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

गोबरा नवापारा नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन

 गोबरा नवापारा नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन 



नवापारा नगर

धर्म, जाति और अमीरी का नशा उसी समय उतर जाता है, जब अस्पताल में खून की जरूरत पड़ती है। कभी भी किसी को रक्त की कमी से परेशानी का सामना न करना पड़े इस उद्देश्य से  नगर में रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया जिसमें नगर के युवाओं और महिलाओं ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया और रक्तदान किया । चूँकि कोई भी व्यक्ति कोविड-19 की वैक्सीन लगने के बाद आगामी 14 दिन तक रक्तदान नहीं कर पाएंगे जिससे भविष्य में जरूरतमंदों को रक्त की कमी महसूस होगी इस कमी को दूर करने के उद्देश्य से 8 अगस्त को स्थानीय तारा चंद बोथरा हायर सेकेंडरी स्कूल नवापारा राजिम में नगर के युवाओं द्वारा रक्तदान शिविर का आयोजन किया गया।




 रेडक्रास ब्लड बैंक के विशेष सहयोग से रायपुर के शिवनाथ ब्लड बैंक के मेडिकल अधिकारी डॉक्टर संजीव तिवारी के मार्गदर्शन में यह शिविर लगाया गया जहां उनकी टीम के अध्यक्ष सतनाम सिंह, सचिव राजेश तिवारी, कोषाध्यक्ष प्रवीण तिवारी सहित प्रीति साहू, तनु जंघेल, प्रेमलता पटेल, कृष्णा नाग, गोपाल साहू,तिलेश गेंदले और धर्मेंद्र नाग ने पूर्ण सेवा भावना के साथ  शिविर को संपन्न किया । इस शिविर में  60 यूनिट रक्तदान प्राप्त हुआ । यह शिविर प्रातः 10:00 बजे से प्रारंभ होकर शाम 5:00 बजे तक चला । साथ ही समस्त रक्तदान वीरों को प्रमाण पत्र एवं उपहार वितरित किया गया। इस अवसर पर नगर के युवा नवीन बोथरा ने बताया कि युवा और स्वस्थ व्यक्ति के लिए रक्तदान कोई नुकसान नहीं है, बीमार के लिए रक्तदान जीवन की आशा है, जीवन को वापस देने के लिए रक्त दान अवश्य करें ! जीवन का सर्वश्रेष्ठ पुनीत कार्य रक्तदान है.....

रक्तदान करके किसी के जीवन को बचाया जा सकता है ....

नगर के युवा वर्गों द्वारा आयोजित इस शिविर को सफल बनाने हेतु सुनील कोचर, उमेश लालवानी, वीरेंद्र बैद,  विवेक झाबक,  प्रभात जैन, धरम चंद चौरड़िया, मितेश नथवाणी, मनीष रायसोनी,  अंकित बाफना, अंकित गोलछा, अनिल झाबक, आशीष गोलछा, मोक्ष बोथरा, दक्ष पहाड़िया, कृष्णा बांठिया सहित तारा चंद बोथरा स्मृति महाविद्यालय के एडमिनिस्ट्रेटर श्री विकास चंद्राकर एवम उनके स्टाफ का भरपूर योगदान रहा।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads