पत्रकारों पर जुल्म बर्दास्त नही किये जायेंगे,दन्तेवाड़ा की घटना की घोर निंदा,श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने लिखा सीएम को पत्र - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

पत्रकारों पर जुल्म बर्दास्त नही किये जायेंगे,दन्तेवाड़ा की घटना की घोर निंदा,श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने लिखा सीएम को पत्र

 पत्रकारों पर जुल्म बर्दास्त नही किये जायेंगे,दन्तेवाड़ा की घटना की घोर निंदा,श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष ने लिखा सीएम को पत्र



   सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

पत्रकार समाज का आईना होते हैं जो जनकल्याणकारी योजनाओं में यदि कहीं भ्र्ष्टाचार होता है तो उसे उजागर कर सरकार तक जमीनी सच्चाई पहुचाते हैं लेकिन बदले में उन्हें प्रशंसा की जगह धमकियां मिलती है   पत्रकारों को डराया जाता है ऐंसी घटनाएं किसी भी हाल में बर्दास्त नही कि जाएंगी।




    यह बात छत्तीसगढ़ श्रमजीवी पत्रकार संघ के प्रदेशाध्यक्ष अरविंद अवस्थी ने कही श्री अवस्थी ने कहा कि प्रदेश में पत्रकारों के ऊपर जुल्म ज्यादतियां उनके खिलाफ झूठे प्रकरण बर्दास्त नही किये जायेंगे जरूरत पड़ी तो श्रमीजीवी पत्रकार संघ सडको पर भी उतरेगा आन्दोलन करेगा उन्होंने कहा कि हाल ही में दन्तेवाड़ा  के एक पत्रकार साथी की खबर से क्षुब्ध रसूखदार के इशारों पत्रकार के कार्यालय का घेराब कर उन्हें धमकी व गालियां देने का मामला प्रकाश में आया  है इस संबन्ध में उन्होंने प्रदेश के मुख्यमंत्री को पत्र लिखा है जिसमे कहा है कि समाचार प्रकाशन को लेकर दंतेवाड़ा के पत्रकार साथी,को धमकी देने उनके कार्यालय का घेराव करने ,की शिकायत उन्हें मिली है दन्तेवाड़ा के पत्रकार साथी के द्वारा समाचार का प्रकाशन कर अपनी जिम्मेदारी निभाई गई थी जिसको लेकर वहां के एक स्थानीय नेता के द्वारा पत्रकार साथी के विरुद्ध ग्रामीणों को भड़काकर पत्रकार के कार्यालय को घेरा गया पत्रकार साथी को गाली गलौच धमकी भी दी,झूठे प्रकरण में फंसाने की साजिश  भी चल रही है जिला मुख्यालय में इस तरह के घटना होने से पत्रकारों में सुरक्षा को लेकर भय का वातावरण है इसलिए दोषी ब्यक्तियों के विरुद्ध जल्द से जल्द उचित कार्यवाही करवाने का कष्ट करें  इधर धरसीवां श्रमजीवी पत्रकार संघ ने भी घटना की कड़े शब्दों में निंदा की है संघ के ब्लॉक अध्यक्ष सुरेन्द्र जैन ,प्रदेश सचिव सुश्री रेणु मिश्रा,मनीष नायक ,प्रेमलाल पाल,भागवत साहू, मनोहर नागवानी,कन्हैया साहू,तिलक साहू ,दुर्गा बंजारे आदि पत्रकारों ने दंतेवाड़ा की घटना की निंदा करते हुए मुख्यमंत्री भूपेश बघेल व गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू से मांग की है कि पत्रकारों को सुरक्षा एवं दोषियों पर प्रभावी कार्यवाही की जाए।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads