राजिम विद्यालय में विदाई सम्मान समारोह गरिमा पूर्ण मनाया
राजिम विद्यालय में विदाई सम्मान समारोह गरिमा पूर्ण मनाया
राजिम
शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय राजिम मे सेवानिवृत्त व्यायाम शिक्षक श्री रोमन लाल साहू एवं श्रीमती केसर लता मिश्रा सहायक शिक्षिका का विदाई समारोह बड़े ही भावपूर्ण एवं गरिमा पूर्ण तरीके से मनाया गया। उक्त आयोजन में मुख्य अतिथि की आसंदी पर रोमन लाल साहू एवं केशरलता मिश्रा जी विराजमान थी ।कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रही श्रीमती पदमा दुबे अध्यक्ष शाला प्रबंधन एवं विकास समिति राजिम ने कहा कि साहू सर जैसे कर्मठ एवं निष्ठावान शिक्षक एवं संघर्ष की प्रतिमूर्ति केसर लता मिश्रा जैसी शिक्षिका वर्तमान समय में मिलना आसान नहीं है, श्री साहू जी के कुशल मार्गदर्शन एवं सतत निर्देशन से हजारों छात्र-छात्राएं राज्य एवं राष्ट्रीय पुरस्कार हेतु चयनित हुए उनका संपूर्ण श्रेय श्री रोमन लाल साहू जी को जाता है । वे संस्था, समाज एवं पूरे राज्य के लिए गौरवशाली व्यक्तित्व हैं ,कार्यक्रम के विशिष्ट अतिथि के रूप में विराजमान श्रीमती रेखा सोनकर अध्यक्ष नगर पंचायत राजिम ने अपने उद्बोधन में कहा की बहुमुखी व्यक्तित्व के धनी श्री साहू जी एवं वात्सल्य की प्रतिमूर्ति केसरलता मिश्रा जी दोनों शिक्षा जगत के दिव्य अलंकरण हैं, उनका सेवानिवृत्त होना शासन के नियमों के अनुसार ठीक है किंतु आप दोनों का अनुभव एवं मार्गदर्शन सदैव इस संस्था को ही नहीं वरन संपूर्ण जिले को मिलता रहेगा । स्वागत उद्बोधन में प्राचार्य महोदय श्री कंवर सर जी ने कहा की संस्था आप दोनों को पाकर गौरवान्वित एवं हर्षित है, आप दोनों शिक्षा के आधार स्तंभ है । मुख्य अतिथि सम्माननीय रोमन लाल साहू जी ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि 43 वर्षों की बेदाग सेवा काल में मैंने 25 वर्ष का दीर्घकालिक समय इसी संस्था में व्यतीत किया मैंने हर संभव यही प्रयास किया की छात्राओं को व्यायाम, स्काउट गाइड, सांस्कृतिक एवं साहित्यिक स्तर आदि में राज्य एवं राष्ट्रीय स्तर तक ले जाकर उन्हें एवार्ड दिला सकूं और मेरे संकल्प में मेरे सभी शिक्षक साथियों ने भरपूर साथ दिया। मैं अपने अभिनंदन, स्वागत एवं सम्मान से अत्यंत अभिभूत हूं ।
मुख्य अतिथि केसर लता मिश्रा ने अपने आशीष वचन में कहा कि मैं अपनी संघर्षपूर्ण जीवन यात्रा के दौरान मेरी 4 पुत्रियां ही मेरे चार पुरुषार्थ है। अस्वस्थ होने के उपरांत भी संस्था के सभी कर्मचारियों के अपार स्नेह की वजह से मैं यहां तक पहुंच पाई । मैं अपने अभिनंदन, स्वागत एवं सम्मान से अत्यंत हर्षित हूं। कार्यक्रम का कुशल संचालन करते हुए संस्था के व्याख्याता डॉ संतोष शर्मा ने अपने चिरपरिचित अंदाज में प्रेरक पंक्तियों से सादर मंच एवं सभा को तालियां बजाने के लिए मजबूर कर दिया । सादर मंच को सेवानिवृत्त व्याख्याता श्री जगन्नाथ साहू, सेवानिवृत्त प्रधान पाठक व्यास नारायण चतुर्वेदी, व्याख्याता गण विवेक शर्मा, पापिया दास आदि ने भी संबोधित किया । दोनों मुख्य अतिथि को संस्था की ओर से अभिनंदन पत्र, साल, श्रीफल प्रतीक चिन्ह एवं विभिन्न उपहार देकर सम्मानित किया गया। उक्त गरिमामय आयोजन में पूर्व माध्यमिक शाला के अध्यक्ष श्रीमती मीना यदु एवं समस्त सदस्यगण, प्रीति पांडे, दुर्गा सोनी धनेश्वरी वर्मा शिक्षिका दीप्ति बाला मिश्रा, डी ओ सी आशीष साहू, संस्था के सभी शिक्षक कर्मचारी गण केआर साहू, सुमंत कुमार ध्रुव, बी एस कोराम ,बीएस साहू ,एचएल गिलहरे, रंजना मानस , जूली क्रिस्टीना, लक्ष्मी दत्ता, किरण शर्मा, अनुपमा ठाकुर किरीथ राम निर्मलकर, ढालेंद्र साहू ,एस एन साव ,योगेश पटेल, नरेंद्र साहू, अशोक खुंटियारे ,उमेश राठौर, प्रांजलि गुप्ता ,ईश्वर बघेल, पंकज तिवारी तिजिया यादव आदि उपस्थित थे ।




