*हरियाणा में किसानों पर बर्बरतापूर्ण कार्यवाही की छत्तीसगढ़ में निंदा,प्रदेशभर में करेंगे विरोध प्रदर्शन*
*हरियाणा में किसानों पर बर्बरतापूर्ण कार्यवाही की छत्तीसगढ़ में निंदा,प्रदेशभर में करेंगे विरोध प्रदर्शन*
सुरेन्द्र जैन/धरसींवा
हरियाणा में किसानों पर बर्बर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी की छत्तीसगढ़ में घोर निंदा की जा रही है एवं कल से पूरे प्रदेश भर में विरोध प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया है।
छत्तीसगढ़ किसान महासभा ने हरियाणा के करनाल जिले में किसानों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज और गिरफ्तारी की कड़ी निंदा की है। किसान महासभा ने गिरफ्तार सभी किसानों की तत्काल रिहाई और खट्टर सरकार से इस्तीफे की मांग की है। हरियाणा के बहादुर किसानों द्वारा इस बर्बर दमन के खिलाफ हरियाणा में रोड जाम आंदोलन का किसान महासभा ने पूर्ण समर्थन किया है।
किसान महासभा ने इस दमन को किसान आंदोलन को भटकाने की सोची-समझी सरकारी साजिश करार दिया। भाजपा सरकारें किसानों के इस शांतिप्रिय ऐतिहासिक आंदोलन को अराजकता की ओर ले जाने का षडयंत्र कर रही हैं। किसान इन षडयंत्रों को सफल नहीं होने देंगे।
किसान महासभा के प्रदेश संयोजक कामरेड नरोत्तम शर्मा ने हरियाणा की खट्टर सरकार द्वारा किसानों पर किये गए इस बर्बर दमन के खिलाफ कल प्रदेश भर में विरोध कार्यक्रम करने आह्वान किया।

