भ्रष्टाचार
ग्राम पंचायत रानीपरतेवा की निलंबित सरपंच एवं उनके पति तथा भूतपूर्व सरपंच के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री को दिए गये शिकायत पर जांच टीम पहुची रानीपरतेवा
बुधवार, 25 अगस्त 2021
Edit
ग्राम
पंचायत रानीपरतेवा की निलंबित सरपंच एवं उनके पति तथा
भूतपूर्व के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री को दिए गये शिकायत पर जांच टीम पहुची रानीपरतेवा
तेजस्वी यादव /छुरा
ग्राम
पंचायत रानीपरतेवा की निलंबित सरपंच श्रीमती केशरी नेताम एवं उनके पति तथा
भूतपूर्व सरपंच हेमलाल नेताम के खिलाफ ग्रामीणों द्वारा मुख्यमंत्री को
जनवरी एवं जुलाई में की गई शिकायत के आधार पर आज जांच टीम रानीपरतेवा
पहुंची ! जांच टीम में छुरा जनपद पंचायत के सहायक मुख्य कार्यपालन अधिकारी
आर.के.ध्रुव की अगुवाई एवं करारोपण अधिकारी सोमेश शर्मा तथा विकास विस्तार
अधिकारी हेमलाल कंवर की सहभागिता में जांच कार्य प्रारंभ हुआ ! जांच के
दौरान पंचायत भवन के अंदर एवं बाहर दोनों तरफ ग्रामीणों से खचाखच भरा हुआ
था ! जांच टीम के सदस्य सोमेश शर्मा द्वारा ग्रामीणों के समक्ष 22 बिंदुओं
के शिकायत पत्र को पढ़कर सुनाया गया ! विदित हो कि ग्राम पंचायत रानीपरतेवा
की सरपंच श्रीमती केशरी नेताम को भ्रष्टाचार एवं अनियमितता की आशंका के
चलते माह जनवरी में छुरा की तत्कालीन अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व ) द्वारा निलंबित कर दिया गया था ! जांच कार्य कछुए की गति से चल
रहा था ! सात माह बीत जाने और आरोप को प्रथम दृष्टिया सही पाये जाने के बाद
भी आरोपियों के विरूद्ध किसी प्रकार की कार्यवाही न होते देख ग्रामीणों ने
विगत माह जुलाई में एक बार फिर मुख्यमंत्री व पंचायत विभाग के प्रमुख सचिव
को इस बारे में लिखित शिकायत की थी ! तदुपरांत भी शासन प्रशासन द्वारा
जांच कार्य में प्रगति न होते देख ग्राम पंचायत रानीपरतेवा के पंचों द्वारा
तत्कालिन सरपंच के विरूद्ध अविश्वास प्रस्ताव लाने के लिए अनुविभागीय
अधिकारी (राजस्व ) अंकिता सोम को 11अगस्त को सूचना पत्र दिया गया ! जिसकी
अभी तक एस.डी. एम. कार्यालय से कोई सूचना नहीं आई है ! बताया जाता है कि
भूतपूर्व सरपंच हेमलाल नेताम एवं निलंबित सरपंच केशरी नेताम के कार्यकाल के
पंचायत के समस्त महत्वपूर्ण एवं वित्तीय रिकार्ड पंचायत से गायब है ! इस
बाबत् संबंधित पक्ष द्वारा अधिकारियों को लिखित में सूचना दे दी गई है !
बता दें कि माह जनवरी में छुरा जनपद पंचायत की सी.ई.ओ. रूचि शर्मा को हटाने
के संबंध में सरपंच संघ का हड़ताल चल रहा था ! उसी दरम्यान छुरा के एस.
डी. एम. रूचि शर्मा के निर्देश पर तहसीलदार कुसुम प्रधान एवं उनकी टीम ने
अचानक रानीपरतेवा पहुंचकर ग्रामवासियों की उपस्थिति में पंचायत भवन का ताला
तोड़कर छापा मारा एवं दस्तावेजों का पंचनामा कर जब्तीनामा बनाया गया !
जब्तीनामा में वो सब दस्तावेज नहीं है जो पंचायत से गायब है ! शंका जाहिर
की जा रही है कि पंचायत के समस्त गायब महत्वपूर्ण रिकार्ड उसी समय से गुम
है ! आज जांच टीम के समक्ष ग्रामीणों ने उपरोक्त बातों का हवाला देते हुए
सर्वप्रथम गुम रिकार्ड का थाने में एफ. आई .आर. करवाने का संकल्प पारित
किया गया ! बिना पंचायत रिकार्ड के बयानों का कोई महत्व नहीं रह जाता
,आखिरी सत्यापन तो दस्तावेजी सबूतों के आधार पर ही होगा ! अस्तु , हमारा
बयान दस्तावेज मिल जाने के बाद ही होगा ऐसा लिखित बयान देकर ग्रामीणों
ने जांच टीम को बिना शिकायत की जांच किये बैरंग वापस कर दिया ! जांच
टीम के समक्ष उपस्थित होने वाले शिकायत कर्ता एवं ग्रामीणों में जनपद
सभापति प्रहलाद यदु ,कार्यवाहक सरपंच आसबाई ध्रुव, निलंबित सरपंच केशरी
नेताम, भूतपूर्व सरपंच हेमलाल नेताम, भूतपूर्व जिला पंचायत सभापति पन्नालाल
ध्रुव ,भूतपूर्व जनपद प्रतिनिधि सोमन यदु , भूतपूर्व उपसरपंच धनसाय निषाद,
विधायक प्रतिनिधि रूपसिंह सिन्हा ,चांदनी महिला समूह की पुष्पा ध्रुव
,गौकरण मरकाम, दानेश्वर सिन्हा,देवसिंह निषाद, भगत सिन्हा,डायमंड यदु,ललिता
सिन्हा,मुकेश साहू,पिन्टू साहू,लछनू साहू,ईश्वर ध्रुव,थनवार निषाद, चेतन
यदु,टंकेश्वर सिन्हा,नारायण साहू,हरि राम साहू,कैलाश शुक्ला,सचिव कांशीराम
साहू ,भागवत निषाद आदि प्रमुख हैं !
Previous article
Next article
