*इंस्टाग्राम पर युवती के साथ अश्लील कमेंट, फोटो पोस्ट करना युवक को महंगा पड़ गया,आरोपी युवक गिरफ्तार*
*इंस्टाग्राम पर युवती के साथ अश्लील कमेंट, फोटो पोस्ट करना युवक को महंगा पड़ गया,आरोपी युवक गिरफ्तार*
जितेंद्र महमल्ला /धमतरी
रुद्री थाना का मामला सिंचाई कॉलोनी रुद्री निवासी 21 वर्षीय युवती के इंस्टाग्राम आईडी पर अश्लील कमेंट, फोटो पोस्ट करना महंगा पड़ गया। पुलिस ने युवक को गिरफ्तार कर लिया है।
मिली जानकारी के अनुसार 10 से 12 मई तक अज्ञात आरोपी के द्वारा अपना पहचान छुपा कर नए नए इंस्टाग्राम आई डी से लगातार प्रार्थिया को अश्लील फोटो, कमेंट आदि पोस्ट किया जा रहा था। जिसकी सूचना प्रार्थिया ने 12 मई को थाना सिवील लाइन रुद्री व पुलिस अधीक्षक धमतरी को दी। सूचना पर त्वरित कार्यवाही करते हुए थाना प्रभारी निरीक्षक विनय पम्मार द्वारा जांच के दौरान आरोपी के इंस्टाग्राम आई डी के सम्बंध में सायबर सेल धमतरी के माध्यम से फेसबुक कंपनी व इंटरनेट सर्विस प्रोवाइडर से जानकरी लेकर संबंधित इंस्टाग्राम यूजर के मोबाइल नंबर धारक का नाम पता की जानकरी ली गयी। जांच दौरान प्रार्थिया के कथन स्क्रीन शार्ट व सायबर सेल से प्राप्त तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर अज्ञात मोबाइल नंबर के धारक के विरुद्ध थाना रुद्री में 26 अगस्त को धारा 509B भादवि, धारा 67,67 A IT एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
मामला महिला संबंधी व संवेदनशील होने से वरिष्ठ अधिकारियों के दिशानिर्देशन में थाना प्रभारी विनय कुमार पम्मार व थाना रुद्री स्टाफ द्वारा अपराध कायमी के दूसरे ही दिन अज्ञात मोबाइल नंबर धारक की पता तलाश कर शुक्रवार को सतीश साहू पिता कुलदीप साहू निवासी सिचाई कॉलोनी रुद्री को विधिवत गिरफ्तार किया गया। घटना मे प्रयुक्क्त मोबाइल सेट भी आरोपी के कब्जे से जप्त की गई।गिरफ्तार आरोपी को रिमांड हेतु न्यायालय पेश किया गया।
