नही थम रहा सरकारी शराब दुकानो में ओवर रेट,कूँरा में विरोध पर ग्राहक की पिटाई* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

नही थम रहा सरकारी शराब दुकानो में ओवर रेट,कूँरा में विरोध पर ग्राहक की पिटाई*

 नही थम रहा सरकारी शराब दुकानो में ओवर रेट,कूँरा में विरोध पर ग्राहक की पिटाई*



   सुरेन्द्र जैन/धरसीवां

 सरकारी शराब दुकानों में ओवर रेट का सिलसिला बदस्तूर जारी है शनिवार को कूँरा शराब दुकान पर एक बार फिर ओवर रेट का विरोध करने पर ग्राहक को पिटाई का शिकार होना पड़ा।

   जानकारी के मुताबिक धरसीवां क्षेत्र में सबसे बड़ी सरकारी शराब दुकान सिलतरा इसके बाद मांढर कूँरा आदि है जहां निर्धारित रेट से अधिक मूल्य पर शराब बेंचने के मामले सदैव उठते रहे हैं लेकिन कभी इस पर प्रभावी रोक नही लगी ओवर रेट का विरोध करना हमेशा ही विरोध करने वालो को ही महंगा पड़ा है सूत्रों के मुताबिक ओवर रेट यानी निर्धारित रेट से दस बीस रुपये अधिक में शराब बेंचने से रोज लाखो की अतिरिक्त अवैध आय होती है सूत्रों की माने तो इस अवैध आय के भी हिस्सेदार होते हैं किसे कितना पहचाना है उन तक पहुचते रहता है इसीलिए कभी ग्राहकों की कोई सुनवाई निहि होती ।

  *विरोध पर की मारपीट*

जानकारी के मुताबिक धरसीवां के कूँरा में शनिवार को एक व्यक्ति देशी शराब लेने पहुचा लेकिन निर्धारित से अधिक रेट लगाने पर उक्त ग्राहक ने विरोध किया तो उनकी पिटाई कर दी गई पीड़ित ने तत्काल पुलिस थाना धरसीवां में मामले की शिकायत की जिस पर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads