"भाजपा नेता के फॉर्म हाउस में तेंदुआ घुसा" कुत्ते का किया" शिकार
"भाजपा नेता के फॉर्म हाउस में तेंदुआ घुसा" कुत्ते का किया" शिकार
गरियाबंद
जिला मुख्यालय के ग्रामीण क्षेत्रों में वन्य प्राणी तेंदुए का आतंक लगातार जारी है, बीते रात को ग्राम नागाबुडा स्थित भाजपा नेता आशीष शर्मा के फॉर्म हाउस में तेंदुए ने जमकर आतंक मचाते हुए विदेशी नस्ल के लेब्राडोर कुत्ते को अपना शिकार बना दिया। जिससे कुत्ते की मौके पर ही मौत हो गई, इसकी जानकारी वन विभाग को देने के बाद मृत कुत्ते का पोस्टमार्टम कराया गया है ।
पशु चिकित्सा विभाग के डॉक्टर टामेश कवर ने कुत्ते की मौत तेंदुए के हमले से होने की पुष्टि कर दी है।
उल्लेखनीय है कि पिछले 1 सप्ताह से जिला मुख्यालय के आसपास के ग्रामीण तेंदुए के आतंक से परेशान है, बीते दिनों तो ग्राम बम्हनी में एक बच्ची रानी कमार को वन्य प्राणी तेंदुए ने अपना शिकार बनाया था।
