*एक के रांग साइड चलने से हुई घटना,बेतरतीब ढंग से बना सिक्स लेन निगल रहा जनता के प्राण*
*दो वाइको की जोरदार भिड़ंत में दोनो वाइक चालको की दर्दनाक मौत,रायपुर बिलासपुर सिक्स लाइन में हुआ हादसा*
*एक के रांग साइड चलने से हुई घटना,बेतरतीब ढंग से बना सिक्स लेन निगल रहा जनता के प्राण*
*सुरेन्द्र जैन/ धरसीवां*
रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग के सिक्स लेन पर दो वाइको की आमने सामने जोरदार भिड़ंत में दोनो ही वाइक चालको की मौके पर मौत हो गई।
विवेचनाधिकारी थाना धरसीवां श्रीराम वर्मा ने बताया कि घटना के बाद मृतकों की शिनाख्त होना मुश्किल हो रहा था तब वाइक के नम्बरों के माध्यम से दोनो की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी गई।
*ऐंसे हुआ हादसा*
मृतक जयकुमार घोष पिता पंचराम घोष उम्र 26 निवासी छहडोलिय थाना मुलमुला जिला जांजगीर माइनिंग विभाग संबलपुर उड़ीसा में दैनिक वेतन पर इंजीनियरिंग का काम करता था जो त्यौहार पर गांव आया हुआ था और आज अपनी वाइक क्रमांक सीजी 11 एक्यू 7168 से वायस ड्यूटी जा रहा था और वह सिक्स लेन पर अपनी सही साइड से चल रहा था तभी वाइक क्रमांक सीजी 04 एच क्यू 85 27 भी सामने की ओर से सिक्स लेन की उसी पट्टी पर सामने से रांग साइड चलते हुए तीव्र गति से आई ओर दोनो में आमने सामने जोरदार भिड़ंत हो गई दोनो वाइको की टक्कर इतनी जोरदार तरीके से हुई कि दोनों वाइको के सामने से परखच्चे उड़ गए और दोनो ही वाइक चालको को सिर में सामने से चोट लगी जिससे दोनो की घटना स्थल पर ही मृत्यु हो गई दूसरे वाइक चालक की शिनाख्त दुर्गेश वर्मा पिता सालिगराम वर्मा उम्र 28 निवासी तकलोर थाना सुहेला के रूप में हुई जो सिलतरा की एसके सरावगी परिवर्तित नाम सील इस्पात में काम करता था दोनो मृतकों की शिनाख्त के बाद पुलिस ने उनके परिजनों को सूचना भेज दी है और दोनो के शवों को अंतः परीक्षण हेतु धरसीवां मरचुरी भेज दिया है।
*एनएचआई की अदूरदर्शिता ले रही लोगो की जान*
सड़को का चौड़ीकरण जन सुविधाओ को बढाने के लिए होता है हादसों को कम करने के लिए होता है लेकिन रायपुर बिलासपुर राष्ट्रीय राजमार्ग में सांकरा से सिमगा तक बनाया गया सिक्स लेन एनएचआई के इंजियरों की अदूरदर्शिता के चलते रोज रोज किसी न किसी की मौत का कारण बन रहा है।
बेतरतीब ढंग से बना सिक्स लेन आये दिन सांकरा से सिमगा तक रोज किसी न किसी वाहन चालक के प्राण निगल रहा है लंबी लंबी दूरी तक गांब के आसपास सिक्स लेन में डिवाइडर पार कर सही साइड सर चलने की व्यवस्था नही है न ही गांवों के आसपास अंडरब्रिज बनाये गए इसी कारण आये दिन हादसे हो रहे।
*सांकरा में बना दिया दुर्घटना जोन*
सिक्स लेन निर्माण के पूर्व ही मांग की गई थी कि सिक्स लेन के नीचे से सांकरा में अंडरब्रिज बने ताकि सैंकड़ो मजदूरो को रोज सड़क पार करने में दिक्कत न हो
उस समय तो अधिकारी बनेगा बनेगा कहते रहे लेकिन जब सिक्स लेन बनाया गया तो अंडरब्रिज तो नही बनाया उल्टा सांकरा की जहाँ सीमा समाप्त होती है उसके समीप एक दुर्घटना जोन बना दिया।
सांकरा व आसपास के ग्रामीणो को अपने वाहनों को जान हथेली पर रखकर सड़क पार करना होता है सांकरा से रायपुर जाने वाले जब इस दुर्घटना जोन में पहुचते हैं तो टाटीबंध की तरफ से तीव्र गति से ब्रिज उतर रहे वाहन दूसरी तरफ रायपुर की तरफ से तीव्र गति से आ रहे वाहनो पर नजर तो रखना ही पड़ती है साथ ही कोई वाहन बिलासपुर तरफ से तो तीव्र गति से आकर यू टर्न करने वाला नहीं इस ओर भी आधी सडक़ पार करते ही देखना पड़ता है यानी पलक झपकते ही दुर्घटना की पूर्ण संभावना जिसका मुख्य कारण है बेतरतीब ढंग से सिक्स लेन का निर्माण और अंडरब्रिज न बनाना।
