*ट्रक चालको से लूटपाट कर भाग रहे 4 लुटेरे गिरफ्तार,खरोरा पुलिस की कामयाबी*
*ट्रक चालको से लूटपाट कर भाग रहे 4 लुटेरे गिरफ्तार,खरोरा पुलिस की कामयाबी*
*लूट की घटना में उपयोग में लाया गया वाहन भी जप्त,चारों लुटेरे राजधानी के आसपास के इलाकों के रहवासी*
*सुरेन्द्र जैन/धरसीवां (रायपुर)*
छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर के समीप खरोरा थाना क्षेत्र में देर रात दो ट्रकों के चालको से लूट करने वाले चार लुटेरों को अंततः पुलिस ने धर दबोचा एवं लूट के लिए उपयोग में लाये गए चार पहिया वाहन को भी पुलिस ने जप्त करने में सफलता हांसिल की।
*देर रात की घटना सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस*
लूट की दोनो वारदाते देर रात की हैं पुलिस के मुताबिक पहली घटना ग्राम सारागांव ठाकुर देव ढ़ाबा के पास की है यहां 04 अज्ञात व्यक्तियो ने ट्रक क्रमांक जे एच 10 बी वाय 5359 को रोककर चालक एवं कंडक्टर के साथ पहले तो बदसलूकी की फिर ट्रक का पीछा करते हुए रात्रि करीब एक बजे जी.डी. पेट्रोलपंप के सामने उन्ही 4 व्यक्तियो द्वारा ट्रक क्रमांक जे एच 10 बी वाय 5359 के चालक शक्ति प्रसाद महतो एवं कंडक्टर रूपेष कुमार महतो के साथ धारदार हथियार से जानलेवा हमला कर मोबाईल एवं नगदी रकम 9500 रूपये को लूटे गए इसके बाद दिनांक रात्रि करीब ढाई बजे तालाब के पास नेषनल हाईवे रोड किनारे ग्राम सिर्री में ट्रक क्रमांक सीजी 04 एल एम 6184 के चालक दुष्यंत यादव पिता महेष यादव उम्र 30 साल साकिन सिर्री थाना खरोरा जिला रायपुर के साथ हाथ मुक्का से मारपीट कर धारदार हथियार दिखाकर उससे भी लुटपाट की ओर आरोपी फरार हो गए।
*सूचना मिलते ही सक्रिय हुई पुलिस*
लूट की घटनाओं की सूचना पर मिलते ही खरोरा टीआई रमेश कुमार मरकाम ने उच्चाधिकारियों से मार्गदर्शन लिया ओर पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय यादव को घटना की जानकारी से अवगत कराया तब एसएसपी के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक लखन पटले व पुलिस अनुविभागीय अधिकारी राहुल देव शर्मा के मार्गदर्शन टीम तैयार कर आरोपीयो की पतासाजी में जुटी पुलिस ने सरहदी थानो को भी सूचित किया पतासाजी के दौरान ज्ञात हुआ कि लुटेरे अपनी टाटा एस क्रमांक सीजी 04 एम टी 2812 में रायपुर की ओर भागे हैं जिस पर पुलिस उनका पीछा करते हुए ग्राम सारागांव के पास पहुची ओर घेराबंदी की लेकिन अंधेरे का लाभ उठाकर लुटेरे वाहन छोड़कर भागने लगे जिन्हें पुलिस बल तथा राहगीरो ने अंततः घेराबंदी कर पकड़ने में कामयाबी हांसिल की।
*लूट की रकम चाकू मोबाइल बरामद*
आरोपियो के कब्जे से लूटीं गई राशि 9900 रूपये एवं तीन मोबाईल के साथ ही एक धारदार स्टील का चाकू एवं घटना में उपयोग किये गये वाहन टाटा एस क्रमांक सीजी 04 एम टी 2812 को जप्त कर थाना खरोरा के अपराध क्रमांक 349/2021 धारा 394, 397, 307 भा.द.वि., 25, 27 आर्म्स एक्ट एवं अपराध क्रमांक 350/21 धारा 394 भा.द.वि., 25, 27 आर्म्स एक्ट के तहत चारो आरोपी आरोपी दुनू उर्फ करण पिता राजू माली उम्र 21 साल साकिन अषोक नगर गुढ़ियारी थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर, अकाष साहू पिता स्व. नंदलाल साहू उम्र 23 साल साकिन सुर्यनगर गोगांव थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर, गौतम साहू पिता गिरधारी साहू उम्र 22 साल साकिन अषोक नगर गोगांव थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर, नवीन सिन्हा पिता छबी सिन्हा उम्र 22 साल ग्राम भटभेरा थाना सुहेला जिला बलौदाबाजार हाल पता गोगांव थाना गुढ़ियारी जिला रायपुर को गिरफ्तार किया गया
*इनकी रही लुटेरों को पकड़ने में अहम भूमिका*
लुटेरों को शीघ्र गिरफ्तार करने में खरोरा पुलिस थाना के निरीक्षक रमेश कुमार मरकाम, उप निरीक्षक रविन्द्र धु्रव, स.उ.नि. अमित अंदानी, स.उ.नि. परषु राम साहू, प्र.आर. 1259 उत्तम सोनी, प्र.आर. 1449 अनंत कुमार बारिक, आरक्षक 688 गजानंद धु्रवंषी, आरक्षक 1448 संजीत मिरी, आरक्षक 388 विमल पाली एवं आरक्षक 2196 सेवातु राम निकुंज का महत्वपूर्ण योगदान रहा।
