*विकासखण्ड एवं जोन स्तरीय स्काउट- गाइड शिविर 13 सितंबर से 24 सितंबर तक आयोजित ..* - fastnewsharpal.com
फास्ट न्यूज हर पल समाचार पत्र,

*विकासखण्ड एवं जोन स्तरीय स्काउट- गाइड शिविर 13 सितंबर से 24 सितंबर तक आयोजित ..*

 *विकासखण्ड एवं जोन स्तरीय स्काउट- गाइड शिविर  13 सितंबर से 24 सितंबर तक आयोजित ..* 



जयलाल प्रजापति/नगरी

 विकासखंड नगरी में भारत स्काउट गाइड का द्वितीय एवं तृतीय सोपान शिविर पूर्व में दिनांक 13 सितंबर से 24 सितंबर तक विभिन्न स्थानों में संचालित किया जाना था। उक्त शिविर तिथि और स्थल में आंशिक संशोधन कर दिनाँक 13 सितंबर से 24 सितंबर तक आयोजित किये जाने के निर्देश विकासखंड शिक्षा अधिकारी नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने जारी किया हैं ।  नगरी विकास खण्ड में स्काउट-गाइड शिविर दिनांक 13 सितंबर से 17 सितंबर तक जोन सिहावा, बेलरगांव व कुकरेल, दिनांक 17 से 21 सितंबर तक जोन नगरी एवं दिनांक 20 से 24 सितंबर तक जोन दुगली एवं सांकरा में भारत स्काउट एवं गाइड विकासखंड समिति नगरी द्वारा प्रशिक्षण शिविर का आयोजन किया गया है। शिविर प्रतिदिन प्रातः 10:00 बजे से शाम 4:00 बजे तक संचालित होगी। बीईओ नगरी सतीश प्रकाश सिंह ने शिविर में भाग लेने वाले छात्र-छात्राओं तथा प्रशिक्षकों , स्काउट मास्टर सहित सभी कर्मचारियों को कोविड-19 से बचाव एवं सुरक्षा हेतु निर्धारित प्रोटोकॉल का पालन करते हुए मास्क लगाना व सामाजिक दूरी का अनिवार्य रूप से पालन करने के निर्देश दिए हैं।

Previous article
Next article

Articles Ads

Articles Ads 1

Articles Ads 2

Advertisement Ads