पचासों बार गुल हो रही स्कूल ट्रांसफार्मर से आधे सांकरा की बिजली,अब षड्यन्त्र की आ रही बू,रात 12 बजे से फिर सप्लाई बंद*
पचासों बार गुल हो रही स्कूल ट्रांसफार्मर से आधे सांकरा की बिजली,अब षड्यन्त्र की आ रही बू,रात 12 बजे से फिर सप्लाई बंद*
सुरेन्द्र जैन /धरसीवां
राजधानी से लगे धरसीवां के सांकरा में करीब आधे गांव में चौबीस घण्टे में पचासों बार बिजली गुल हो रही है स्कूल ट्रांसफार्मर से ही सर्वाधिक बिजली गुल होती है जिससे अब इंसमे षड्यन्त्र की बू आने लगी है।
स्कूल की बाउंड्री से सटे ट्रांसफार्मर के आसपास कचरा भी फेंका जाता है कुछ समय पूर्व किसी शरारती तत्व ने कचरे में आग लगा दी थी तब पूरी केबल बदलना पडी थी बार बार बिजली गुल होने से ग्रामीण हलाकान हैं कुछ दिन पहले ही उक्त ट्रांसफार्मर के आसपास की केबल को नया लगाया है बाबजूद इसके रोज रोज का नाटक बन्द निहि हो रहा है।
*दिनभर आंखमिचौनी फिर रात 11 बजे अक्सर होती है सप्लाई बंद*
स्कूल ट्रांसफार्मर से दिनभर आंख मिचौनी चलती है कभी सुबह 7 बजे बन्द होती है तो दोपहर तक आती है फिर शाम को 5 बजे के आसपास गुल होती है इसके साथ ही रात्रि में अक्सर 11 बजे तो अधिकांशतः इस ट्रांसफार्मर से बिजली गुल होती है कभी कभी रात्रि 12 बजे कभी रात्रि 1 बजे से बिजली गुल हो जाती है
इसी ट्रांसफार्मर से सर्वाधिक बिजली गुल होने का रिकार्ड बनता जा रहा है जबकि पहले ऐंसी परिस्थितियां नही थी फिर अचानक से कुछ समय से ही ऐंसा क्यों होने लगा कहीं कोई स्वार्थी तत्व की स्वार्थपूर्ति के लिए यह साजिश तो नही हो रही जो इतनी बार विजली गुल हो रही ।
*कैमरा देखकर करें कार्यवाही*
विद्युत विभाग उक्त ट्रांसफार्मर के आसपास के सीसीटीवी कैमरों को चेक करे ताकि रात्री में फालतू घूमने वाले जो भी असामाजिक तत्व आसपास नजर आएं उनसे पूछताछ हो ।
